पूर्व विधायक विजय सिंह के आवास पर विस्फोट: घायल सिक्की विक्की अस्पताल में

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) सदर विधान सभा के पूर्व विधायक विजय सिंह उर्फ उस्ताद के आवास पर विस्फोट होने से भगदड़ मच कर अपरा तफरी मच गई। नगर के मोहल्ला नाला मछरट्टा स्थित विजय सिंह के आवास पर 7.15 बजे भयंकर विस्फोट की आवाज सुनी गई। घटना की जानकारी करने के लिए लोगों की भीड़ एकत्र होने लगी। भयंकर विस्फोट से पूरा मकान छतिग्रस्त होकर धंस गया है। खिड़कियों के शीशे टूट कर सड़क पर जा गिरे। हादसे में विधायक के पुत्र सिक्की विक्की एवं नूरपुर के पूर्व प्रधान भैया चौहान घायल हुए हैं जिनको पुलिस ने साहिबगंज चौराहा स्थित भारत नर्सिंग होम भर्ती कराया है। जबकि मोहल्ला राजीव गांधी नगर निवासी रासू मिश्रा को लोहिया अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत फिलहाल ठीक है।

मौके पर पहुंची पुलिस को श्रीमती दमयंती सिंह ने बताया कि वह मकान के ऊपर पूजा कर रही थी। भयंकर विस्फोट की आवाज सुनकर समझा कि भूकंप आया है भय के कारण वह बिना साड़ी पहने मैक्सी में ही नीचे आई। उन्होंने बताया कि घटना के समय बेटे सिक्की व विक्की मकान के निचले हिस्से में थे।

हादसे की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय घटना स्थल पहुंची। सीओ ऐश्वर्या उपाध्याय ने घटना के बारे में दमयंती सिंह से पूछताछ की। पुलिस अधिकारियों ने मकान के अंदर क्षतिग्रस्त स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आशंका जाहिर की की सेफ्टी टैंक के कारण इतना बड़ा विस्फोट हुआ है। दमयंती सिंह ने बताया कि उनके घर में सेफ्टी टैंक नहीं है सभी लैट्रिन के पाइप नल में डाले गए हैं।

भयंकर विस्फोट के कारण नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती दमयंती सिंह बदहवास हो गई। वह किसी को फोन पर घटना की जानकारी देते समय रोती देखी गई। स्थिति खराब होने पर श्रीमती दमयंती सिंह को चाय पिलाई गई तब वह सामान्य अवस्था में आ गई। उसी समय पूर्व प्रधान भैया चौहान की बहन रोती हुई वहां पहुंची उन्होंने दमयंती सिंह से अपने भाई के बारे में पूंछा। उन्हे बताया गया कि उनके मामूली चोट लगी है। तभी श्रीमती दमयंती सिंह ने मीडिया को बताया कि विक्की सिक्की को मामूली चोट लगी है उन्होंने बताया कि मकान में गैस सिलेंडर नहीं फटा है। लेकिन भाई भयंकर विस्फोट के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सकी पुलिस मामले की गुत्थी को सुलझाने में सक्रिय हो गई।

समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव घटनास्थल पहुंचे उन्होंने श्रीमती दमयंती सिंह से घटना के बारे में जानकारी की। श्रीमती दमयंती सिंह ने सीओ सिटी को बताया की दोनों बेटों के साथ यहां चार-पांच लोग बैठे थे भैया लाल के पैर टूट गए हैं बीकानेर भुजिया वालों का बेटा रिशु भी मौजूद था। हादसे की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह आदि अधिकारी घटनास्थल पहुंचे अधिकारियों ने सड़क पर खड़े होकर मकान की स्थिति का जायजा लिया।

विस्फोट स्थल को सील करने की तैयारी, आवास में घुसने पर रोक

आवास में पूर्व विधायक विजय सिंह जिस स्थान पर बैठते थे वहां से ऊपर जाने वाले जीने के निकट जबरदस्त विस्फोट हुआ है। विस्फोट के बाद नीचे तहखाना देखा गया। सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय ने थाना कोतवाली प्रभारी दर्शन सिंह सोलंकी को नीचे जाकर निरीक्षण करने का निर्देश दिया। पुलिस कर्मियों ने तहखाना के निरीक्षण करने के लिए मुंह में मास्क लगाया।

मऊदरवाजा थाना अध्यक्ष अजब सिंह भी घटनास्थल पहुंचे। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाने में सक्रिय हो गई। सुरक्षा की दृष्टि से आवास में घुसने पर रोक लगा दी गई आवास के बाहर पोल में फीता बांध कर मार्ग अवरूद्ध किया गया।
(मुन्ना गुप्ता की रिपोर्ट)

error: Content is protected !!