विजय सिंह का डीवीआर पुलिस कब्जे में: मिल सकता है सुराग

फर्रुखाबाद(एफबीडी न्यूज़) पूर्व विधायक विजय सिंह के आवास पर हुए भयंकर विस्फोट के मामले में पुलिस ने डीवीआर को कब्जे में ले लिया है। जिससे सुराग मिलने की संभावना व्यक्त की गई है। पुलिस फिलहाल विस्फोट के बारे में पता नहीं कर सकी। घटना की जानकारी लेने के बाद पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने मीडिया को बताया की करीब 7.45 बजे पूर्व विधायक के आवास के बेसमेंट में विस्फोट हुआ है। फॉरेंसिक टीम के द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। घटना के समय आवास में आधा दर्जन लोग मौजूद थे, विस्फोट के हमले में पांच लोग घायल हुए हैं जिनको अस्पताल ले जाया गया है।

उन्होंने बताया कि पूर्व विधायक की पत्नी की स्थिति सामान्य है सीसीटीवी का डीवीआर कब्जे में लिया गया है जिसकी जांच पड़ताल की जाएगी। जांच पड़ताल करने के बाद ही कोई निष्कर्ष निकलेगा। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने मीडिया को बताया की पूर्व विधायक का आवास तीन मंजिला है विस्फोट के मामले में फॉरेंसिक टीम के द्वारा जांच की जा रही हैं। पूर्व विधायक विजय सिंह के आवास पर सपा नेताओं एवं समर्थकों का जमघट लगा रहा। श्रीमती दमयंती सिंह आवास के बाहर उदास बैठी देखी गई। विस्फोट के बाद वह आवास के निकट स्थित मंदिर गई थी उन्होंने मंदिर में प्रार्थना की। इस दौरान महिला पुलिस कर्मियों ने उनकी निगरानी की।

समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा, सपा नेता रजत क्रांतिकारी, पुष्पेंद्र यादव एडवोकेट, राजेश पाठक एडवोकेट, अखिल भारती ब्राह्मण सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा उर्फ टिंकू, पूर्व सभासद कुलदीप भारद्वाज भाजपा नेता विश्वास गुप्ता आदि अनेकों लोग विधायक के आवास पहुंचे। विधायक पुत्र सिक्की एवं विक्की आदि घायलों से मिलने के लिए अस्पताल के बाहर काफी भीड़ लग गई। अस्पताल में अव्यवस्था फैलने के कारण सभी लोगों को बार ही रोका गया। मालूम हो की पूर्व भाजपा मंत्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी हत्याकांड के मामले में पूर्व विधायक विजय सिंह जेल में है।

error: Content is protected !!