बम निरोधक दस्ते का इंतजार: अधिकारी मौके पर

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) पूर्व विधायक विजय सिंह के आवास पर हुए विस्फोट के मामले में बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है। मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारी दस्ते के इंतजार में मौजूद हैं। पूर्व विधायक के आवास के बाहर फायर ब्रिगेड की बड़ी व छोटी गाड़ियों को बुलाया गया है।

मौके पर जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक अपर पुलिस अधीक्षक अपर पुलिस अधीक्षक सीओ सिटी एडीएम एसडीएम तहसीलदार आदि अधिकारी मौजूद है। मऊ दरवाजा के पूर्व थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर आमोद कुमार सिंह, इंस्पेक्टर अमित कुमार गंगवार आदि इंस्पेक्टर व उपनिरीक्षकों को बुलाया गया है।

बताया गया है कि कानपुर से बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है जो वहां से रवाना हो गया है। बम निरोधक दस्ते के करीब 1 बजे यहां पहुंचने की संभावना जाहिर की गई है। विस्फोट होते ही पूर्व विधायक विजय सिंह के दोनों पुत्र सिक्की विक्की व उनके दोस्त यह कहते हुए आवास से बड़ी तेजी से निकले कि मुझे बचाओ हम लोग मर जाएंगे।

पड़ोसी दुकानदारों ने घायलों को ई रिक्शे भारत नर्सिंग होम पहुंचाया। बारूद की चपेट में आने से घायलों के शरीर बुरी तरह झुलस गए। घायलों में भैया लाल चौहान की हालत गंभीर होने के कारण उनका हायर सेंटर के लिए रेफर किया जा रहा है।

बताया गया है की पूर्व विधायक के आवास पर हुए विस्फोट की जानकारी सूबे के मुख्यमंत्री डीजीपी आदि आला अधिकारियों को दी गई है। जिन्होंने घटना को काफी गंभीरता से लिया है। आला अधिकारी के निर्देश के बाद ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हुआ है।
बम निरोधक दस्ता विस्फोट स्थल की गहराई से जांच पड़ताल कर पता लगाएगा कि किस पदार्थ के कारण इतना बड़ा विस्फोट हुआ है।
(मुन्ना गुप्ता की रिपोर्ट)

error: Content is protected !!