फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) पूर्व विधायक विजय सिंह की आवास पर हुए विस्फोट के मामले में उनके बेटे सिक्की विक्की सहित घायल आधा दर्जन साथियों के विरुद्ध बम बनाए जाने का केस दर्ज कराया गया है। नखास चौकी इंचार्ज इमरान फरीद ने दर्ज कराई है कोतवाली पुलिस ने अपराध संख्या 56/26 के तहत मुकदमा दर्ज का विवेचना घुमना चौकी इंचार्ज अमित कुमार गुप्ता को सौंपी है।
दर्ज कराई रिपोर्ट में घुमना चौकी इंचार्ज इमरान फरीद ने कहा है कि दिनांक 17/03/26 को समय करीब 18 बजे मैं मय हमराह का0 574 मलिखान सिंह साहबगंज चौराहे पर वाहन चैकिंग कर रहे थे।
एक ई- रिक्सा पर दो घायल व झुलसे हुए व्यक्ति भारत नर्सिंग होम की तरफ ई- रिक्सा मे कुछ लोग लेकर जा रहे थे। मेरे द्वारा रोककर पूंछा गया तो उन्होनो बताया कि दोनो घायल व झुलसे हुए व्यक्ति पूर्व विधायक विजय सिंह के लडके अभिनाश उर्फ विक्की व अभिषेक उर्फ सिक्की है। इनके घर में भयानक विस्फोट हो गया है जिसमें 5 से 6 लोग घायल हो गये है, कुछ लोग वह मौके पर पडे़ है। इस सूचना पर मै मय हमराही के पूर्व विधायक विजय सिंह के आवास स्थिति मोहल्ला नाला मछरटटा पंहुचा। तो देखा की घर के बाहर पब्लिक के लोग काफी जमा थे और पूरे मोहल्ले मे अफरा तफरी और दहशत का माहौल था। लोग चीख पुकार कर रहे थे मैने गेट के अन्दर घुसते ही फर्स टूटा पडा था और बैसमेंन्ट की छत उखड़ गयी थी और उसमें रखा सारा सामान बिखरा पडा था।
मलबे में एक व्यक्ति भय्यालाल पुत्र हरिकिशन निवासी नूरपुर थाना मऊदरवाजा मलवे मे बुरी तरह घायल अवस्था में दबा पडा था। जिसको हमराही की मदद से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पूंछने पर लोगो ने बताया कि अन्य घायलों में विक्की व सिक्की के अलावा कुछ अन्य लोग और भी है जिनके नाम ईशू चोरसिया पुत्र घनश्याम चौरसिया उम्र करीब 29 वर्ष निवासी मोहल्ला नाला मछरटटा रामवीर यादव पुत्र अजय राज उम्र करीब 60 वर्ष निवासी रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद, राशू मिश्रा पुत्र वीरेन्द्र मिश्रा निवासी मित्तूकूंचा, उम्र करीव 35 वर्ष, भय्यालाल पुत्र हरिकिशन उम्र करीब 40 वर्ष निवासी नुरपूर थाना मऊदरवाजा और बाकी अन्य लोगो को जनता द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया है।
साहस कर मेरे द्वारा टूटे हुए बेसमेंट में देखा गया तो उसमें से विस्फोटक पदार्थो की बू आ रही थी और दीबारों पर खून के धब्बे लगे थे। पूरे मकान की तीसरी मंजिल तक खिडकी, दरवाजे, ग्रिल, छत और लेंटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त पड़े थे। आसपास के लोगो ने बताया कि समय करीब लगभग 19.30 बजे के आसपास तेज धमाके के साथ पूरी बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हो गयी उसमे मौजूद लोग घायल हो गये। मौके की स्थिति से यह स्पष्ट है कि मकान में मौजूद उक्त मामलों द्वारा अवैध विस्फोटक पदार्थो संग्रह कर निर्माण किया जा रहा था जिस कारण यह घटना घटित हुई और लोगो की जान का खतरा उत्पन्न हो गया। अफरा तफरी तथा भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी लोक व्यवस्था छिन्न भिन्न हो गयी सामान्य जनजीवन ठप हो गया।
पुलिस ने आरोपियों पर सात धाराएं लगाई है। जिनमें भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस), 2023, 288,131,125
(a),125(b), विस्फोट पदार्थ अधिनियम,1908 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, 1908 आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम 1932 शामिल हैं।
डॉग स्क्वायड भी लगाया गया

अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व विधायक विजय सिंह के आवास पर हुए विस्फोट के मामले में साक्ष्य संकलन के लिए डॉग स्क्वायड को भी लगाया गया। आरोपी पुलिस की निगरानी में अस्पताल में भर्ती सभी आरोपियों की पुलिस निगरानी कर रही है। हायर सेंटर के लिए रेफर किए गए भैया लाल के साथ भी पुलिस कर्मी गए हैं। पूर्व विधायक विजय सिंह के आवास के निकट पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
बम निरोधक रास्ते ने एकत्र किए साक्ष्य
कानपुर से बम निरोधक की टीम रात एक बजे के बाद पूर्व विधायक विजय सिंह की आवास पहुंची। 6 सदस्य टीम के लोगों ने विस्फोट स्थल पर बारीकी से जांच पड़ताल की। दीवार खरोंच कर साक्ष्य जुटाए गए। इस दौरान कोतवाली प्रभारी दर्शन सिंह सोलंकी मौजूद रहे। रेलवे रोड चौकी इंचार्ज कमलेश कुमार ने विधायक की आवास के निकट कैमरे खंगाले।



