फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 18 मार्च। डीआईजी हरीश चन्दर ने विस्फोट के मामले में आरोपियों द्वारा कोई सहयोग न किए जाने पर चिंता जताई है। विस्फोट स्थल पर सहयोग के लिए खोजी कुत्ते को बुलाया गया, अंधेरा होने के कारण टॉर्च मंगाई गई। किसी भी पत्रकार को आवास के अंदर नहीं घुसने दिया गया।
कानपुर रेंज के पुलिस को उप महानिरीक्षक हरीश चन्दर आज दोपहर बाद करीब 2.15 बजे पूर्व विधायक विजय सिंह के आवास पहुंचे। उन्होंने भी विस्फोट स्थल पर काफी देर तक गहराई से जांच पड़ताल कर जांच करने वाली टीमों से आवश्यक जानकारी कर निर्देश दिए। डीआईजी हरीश चन्दर ने रवाना होने से पूर्व मीडिया को बताया की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को पुनः बुलाया गया है बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS)टीम एवं कानपुर की एटीएस विस्फोट के मामले में जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि विस्फोट होने के बाद आरोपियों ने घटना की जानकारी न तो 112 पुलिस को दी और न ही कोतवाली पुलिस को सूचना दी। आरोपी जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जांच से पता चला कि घर के अंदर ही विस्फोट हुआ है सीसीटीवी में साक्ष्य मिले हैं। आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। सभी टीमों की जांच रिपोर्ट एवं सैंपलिंग की रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चलेगा कि किस केमिकल के विस्फोट से हादसा हुआ है। डीआईजी से सभी सवाल एफबीडी न्यूज़ के संपादक आनंद भान शाक्य के द्वारा किए गए। श्री शाक्य ने डीआईजी से पूछा कि अभी तक कायमगंज के दोहरे हत्याकांड में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है के जवाब में डीआईजी ने बताया की कि सुराग मिले हैं हत्याकांड का खुलासा हो जाएगा।

वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह मौजूद रहे। डीआईजी के आने के पहले ही एटीएस की टीम ने जांच पड़ताल शुरू कर दी थी डीआईजी के जाने के बाद भी एटीएस बीबीपीएम एवं फॉरेंसिक टीम की जांच जारी रही। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय आदि पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। विधायक विजय सिंह की आवास के दक्षिणी और शिवानी इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। बीती शाम विस्फोट की तेज आवाज के कारण शिवानी इलेक्ट्रॉनिक की दुकान के दो मंजिले पर लगा काफी बड़ा शीशा टूट गया । जब कि शीशे के बाहर शटर बंद था। दुकान मालिक मनोज कुमार ने मीडिया को बताया कि विस्फोट से उनका 22 हजार रुपए कीमती शीशा टूट गया और धमाके की तेज आवाज से 15 मिनट तक कम सुन्न रहे।



