फर्जीवाड़ा कर जीएसटी चोरी करने वालों पर केस

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 23 मार्च। फर्जीवाडे से जीएसटी की लाखों रुपयों की चोरी करने वालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। कोतवाली कायमगंज के ग्राम कुआं खेड़ा निवासी सुरेश चन्द पुत्र सुखलाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि मुझे फोन कर सेन्ट्रल GST कार्यालय कायमगंज बुलाया गया। मुझे बताया कि मेरे खेत गाटा संख्या 202 मौजा कुआखेडा खास कृषि भूमि पर फर्जी तरीके से कुट रचित क्रयनामा विपक्षी अमन पुत्र शकील खां निवासी करीम नगर ने अपने साथी अरबाज के साथ मिलकर तैयार कर अमन ट्रेंडिंग कम्पनी के नाम से फर्जी फर्म चला कर लाखों रुपये का टैक्स बकाया होना बताया गया।

मैने जब इस बारे में अमन तथा उसके साथी अरवाज, फैजल से उपरोक्त प्रकरण के बारे में पूछा तो वह गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगे। मैने गोपनीय तरीके से पता किया तो पता चला की कायमगंज के जुबैर, अदनान, सुखवीर, अरबाज, आशीष आदि लोगो ने षडयन्त्र रच कर तम्बाकू व्यापारियों को लाभ पहुंचाने के उदेश्य से फर्जी फर्म बनाकर उसके नाम पर फर्जी बिल बनाये। कायमगंज से अबैध तम्बाकू को ट्रास्पोर्ट वाहनों में लादकर GST की चोरी कर करोड़ों में लाभ कमाते है। इसी उद्देश्य से मेरे नाम से फर्जी कूटरचित किरायानामा अमन खांन ने षड़यंत्र के तहत अरबाज, फैजल, जुबैर, अदनान, सुखीर, आशीष के साथ मिलकर तैयार कर फर्ज़ी ट्रेडिंग कम्पनियां बनाकर अनुचित लाभ प्राप्त करते है।

error: Content is protected !!