प्राकृतिक सौंदर्य से संरक्षित होगी कुठला झील: डीएम का निरीक्षण

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 26 मार्च। जनपद की कुठला झील को प्राकृतिक सौंदर्य से संरक्षित किए जाने की तैयारी की जा रही है। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने आज पर्यटन विभाग द्वारा नगला हूसा स्थित कुठला झील पर ईको टूरिज्म विकसित किए जाने हेतु प्रस्तावित कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस परियोजना लगभग 241.90 लाख रूपयों की लागत से कराई जानी प्रस्तावित है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि ईको टूरिज्म के विकास में प्राकृतिक सौंदर्य के संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

उन्होंने कहा कि झील क्षेत्र को इस प्रकार विकसित किया जाए कि पर्यटकों को आकर्षक एवं सुरक्षित वातावरण मिल सके। साथ ही स्थानीय पारिस्थिति तंत्र को किसी प्रकार की क्षति न पहुंचे।
डीएम ने प्रस्तावित कार्यों में आवश्यक सुविधाओं जैसे पाथ-वे, बैठने की व्यवस्था, इंट्रेंस गेट, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता एवं सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परियोजना को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए। जिससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिल सके तथा स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित हो। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!