पकडा गया ट्रेन लुटेरा: युवती का लूटा था बैग, मिल गई जंजीर

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 26 मार्च। ट्रेन में आज सुबह युवती का बैग लूटने वाले युवक को पकड़ कर जीआरपी के हवाले किया गया। कोतवाली फतेहगढ़ के बेवर रोड मस्जिद वाली गली निवासी समीर अहमद खान की पुत्री वरिशा अपनी दादी बिलकिस बेगम के साथ आज सुबह पैसेंजर ट्रेन से कासगंज जा रही थी। जब ट्रेन सुबह 5.45 बजे शुकरुल्लापुर स्टेशन से गुजर रही थी उसी समय एक युवक वरिशा का बैग छीन कर ट्रेन से भाग गया। वरिशा रुदायन स्टेशन से कासगंज से आने वाली ट्रेन से वापस लौट रही थी। वरिशा ने सुबह 7.45 बजे शुकरुल्लापुर रेलवे स्टेशन पर उसी लुटेरे को ट्रेन पर चढ़ते देखा। लुटेरे को देखकर वरिशा ने शोर मचाया कि इसी ने सुबह मेरा बैग लूट था।

ट्रेन सवार थाना जहानगंज के ग्राम जैतपुर निवासी यात्री शेर सिंह पाल, नगला दमू नगरिया निवासी यात्री अवनीश कुमार एवं कायमगंज के मोहल्ला बगिया मंगूलाल निवासी सतेद्र ने प्रयास करके लुटेरे को पकड़ लिया। जब सतेद्र ने लुटेरे को पकड़ा था तो वह सतेद्र को धक्का देकर भागने लगा था। सतेद्र ने लुटेरे की तलाशी ली तो उसकी जेब में सोने की जंजीर मिली। सतेद्र ने सोने की जंजीर वरिशा को वापस कर दी। पकड़े गए लुटेरे ने अपना नाम मोहम्मद आरिफ थाना नवाबगंज के ग्राम भारत नगर का रहने वाला बताया। लुटेरे को ले जाकर थाना जीआरपी को सौंपा गया। जीआरपी ने लुटेरे को जंजीर में बांध गया थानाध्यक्ष ने घटना के संबंध में वरिशा उसकी दादी आदि यात्रियों से पूंछताछ की। वरिशा ने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए थानाध्यक्ष को तहरीर दी।

श्रीमती बिककिस बेगम ने मीडिया को बताया कि मैं मूल रूप से थाना नवाबगंज के ग्राम बवना की रहने वाली हूं फतेहगढ़ में मकान बनवाया है। सुबह ट्रेन में मैं लेट गई थी शातिर हाथ में बैग लेकर बैठी थी। बैग में सोने की जंजीर के अलावा 500 रुपये, दवाई, टिकट व घर की चाबी थी। सोने की जंजीर मिल जाने के बावजूद भी लुटेरे का लालच कम होने के बजाय और बढ़ गया, इसी प्रयास में लुटेरा पकड़ा गया।

(मुन्ना गुप्ता की रिपोर्ट)

error: Content is protected !!