शाक्य महासभा ने मनाई अशोकाष्टमी: सपा ने याद किया महान सम्राट को

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 26 मार्च। अखिल भारतीय शाक्य महासभा राजेपुर टप्पा मंडल ने गांव में बड़ी धूमधाम से चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जयंती मनाई। इस सप्ताह पर कन्नौज की जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रिया शाक्य एवं अखिल भारतीय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ आलोक शाक्य 25 फीट ऊंचे अशोक स्तंभ का उद्घाटन किया। गांव में आयोजित 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में करीब 60 युवाओं ने भाग लिया।


प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले गांव के युवा निखिल दिवाकर को रेंजर साइकिल, द्वितीय स्थान पर आने वाले हब्बापुर निवासी जितेंद्र शाक्य को क्रिकेट मैच की किट एवं तृतीय स्थान पाने वाले अब्दुल समर को वालीबाल व मेंडल भेंट कर पंचशील पट्टिका पनाकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी युवाओं को भी सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के आयोजन राजेपुर टप्पा मंडल टीम के शैलेंद्र शाक्य, प्रदीप शाक्य, शिव कुमार, छोटेलाल, विपिन कुमार, बृजेश, नीरज, अखिलेश, पुष्पेंद्र, प्रवीण, राजू, अनुज आदि लोगों की देखरेख में संपन्न हुआ।

पूरी प्रबंधन समिति के अथक परिश्रम के कारण इस आयोजन में हजारों ग्रामीणों, महिलाओं, पुरुषों व बच्चों ने भाग लिया। वक्ताओं ने अशोक महान प्रियदर्शी की जयंती के शुभ अवसर पर विश्व के महान सम्राट अशोक के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए गए रास्ते पर चलने का आवाहन किया।

कार्यक्रम में प्रोफेसर डॉ.सुशील कुमार शाक्य, भानु शाक्य प्रधान, श्रीमती उर्मिला राजपूत, सौरभ कटियार, सर्वेश यादव प्रधान, शिवम शाक्य जिला अध्यक्ष, सोनू कुशवाह, वंदना, संतोष राजपूत मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भरत सिंह ने की। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले युवाओं के लिए प्रथम स्थान पर साइकिल का पुरस्कार मदन लाल शाक्य ने अपनी तरफ से दी।

कार्यक्रम के संरक्षक रामचंद्र शाक्य, उधन लाल शाक्य, हरिकिशन शाक्य,आदि के सहयोग व सलाह से कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। राजेपुर टप्पा मंडल की पूरी प्रबंधन समिति के द्वारा ,अखिल भारतीय शाक्य महासभा के सभी पदाधिकारियों, व अन्य सभी आमंत्रित प्रबुद्धजनों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। आर्थिक व शारीरिक सहयोग करने वाले सभी ग्रामवासियों, क्षेत्रवासियों के सहयोग की सराहना की गई। मालूम हो कि बीते 6 माह पूर्व राजेपुर टप्पा मंडल की टीम ने 25 फीट ऊंचा अशोक स्तंभ का भव्य निर्माण कराया है।

सपा ने याद किया सम्राट अशोक को

समाजवादी पार्टी ने चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जयंती मनाई।
समाजवादी पार्टी ने आज लकूला रोड मसेनी स्थित दीप पैलेस में सम्राट अशोक की जयंती मनाई। इस दौरान जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि सम्राट अशोक ने कलिंग युद्ध के बाद अपने आपको बदला और शांति एवं अहिंसा के महान पथ प्रदर्शक के रूप में खुद को स्थापित किया। सम्राट अशोक ने लगभग पूरे भारतीय उप महाद्वीप पर एक विकासशील राजा के रूप में शासन किया। प्रदेश सचिव सर्वेश अम्बेडकर, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा एवं कार्यक्रम के आयोजक अभिषेक शाक्य, जिलाध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा शिवम यादव, जिला सचिव विनीत परमार आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव एवं संचालन शिवम यादव किया। इस दौरान राजेंद्र पाल, अजब सिंह शाक्य, सुमित शाक्य, इंद्रेश यादव, धीरज राजपूत, शिवम दिवाकर, डॉ0 धर्वेंद्र कुशवाह, अंकज यादव, शीलू खां, अरविंद शर्मा, कौशलेंद्र यादव आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!