मुठभेड़ में गोली से घायल लुटेरा गिरफ्तार: साथी भी पकड़ा गया

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 27 मार्च। कादरी गेट थाना पुलिस ने मुठभेड़ में घायल लुटेरे सौरभ यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पांचाल घाट रोड पर बीती रात स्कूटी सवार दो युवकों ने ई रिक्शा सवार महिला के कुंडल लूट लिए थे। जानकारी मिलने पर पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगालकर सर्विलांस से लुटेरों की खोजबीन की। पुलिस ने प्रयास करके लुटेरे थाना मऊ दरवाजा के ग्राम अर्राह पहाड़पुर निवासी सौरभ यादव पुत्र शेर सिंह को पकड़ लिया। पूंछताछ किए जाने पर सौरभ ने पुलिस को बताया की लूट की वारदात में मेरे साथ गांव का दोस्त दीपक उर्फ बाबा यादव पुत्र अवधेश भी साथ था। पुलिस ने सर्विलांस से खोजबीन की तो पता चला की दीपक लकूला क्षेत्र के भट्टे के निकट मौजूद है।

पुलिस ने दीपक को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। पुलिस को देखकर दीपक ने पुलिस पर तमंचे से दो फायर किए, पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने मीडिया को बताया की पुलिस मुठभेड़ में लुटेरे दीपक के पैर में गोली लगी है, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। दीपक के पास लूट गए कुंडल एवं 315 बोर तमंचा 2 खोखा बरामद हुए हैं उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

थाना कादरी गेट के ग्राम अमेठी कोहना निवासी बालकृष्ण पाठक की पत्नी मठिया देवी मंदिर से ई- रिक्शा द्वारा वापस घर जा रही थी। जब वह रास्ते में खानपुर पंचायत घर के पास से गुजर रही थी इस समय सफेद रंग की स्कूटी सवार दो युवक झपट्टा मारकर कान के कुंडल नोच कर भाग गए। बालकृष्ण पाठक ने लुटेरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

error: Content is protected !!