फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 27 मार्च। कमालगंज थाना क्षेत्र में बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले युवक को पकड़ लिया गया। थाना कमालगंज के ग्राम मोहनपुर दीनारपुर में गांव वालों ने भागवत कथा का आयोजन किया है। 8 साल की छात्र बालिका भागवत स्थल पर गई थी। इस दौरान गांव का युवक अशोक राजपूत बालिका को बहलाकर अपने खेत की मडै़या में ले गया। अशोक ने मडैया में बालिका के साथ दुष्कर्म किया और और उसे घटना के संबंध में किसी को जानकारी न देने के लिए धमकाया। घर जाकर बालिका ने परिजनों को घटना के बारे में बताया। परिजन बालिका को लेकर शाम करीब 4 बजे कमालगंज सीएचसी पहुंचे।
महिला डाक्टर न होने के कारण डॉक्टर मानसिंह वर्मा ने बालिका को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष ललित कुमार ने अस्पताल जाकर घटना के बारे में जानकारी की। बालिका को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल ले जाया गया बालिका के साथ थाने का सिपाही भी भेजा गया। सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार, सीओ का संजय वर्मा, थानाध्यक्ष ललित कुमार फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटना के संबंध में साक्ष्य जुटाए पुलिस ने अशोक कुमार को मडैया से ही पकड़ लिया। उसने समझा था की घटना की किसी को जानकारी नहीं होगी।
बताया गया कि 28 वर्षीय अशोक राजपूत की शादी हुई थी कोरोना के दौरान उसकी पत्नी की मौत हो गई थी उसके कोई संतान नहीं है। अशोक ने खेत में मक्का की फसल बोकर पॉलिथीन से खेत में मढ़ैया बनाकर तखत डाला है। ग्रामीणों ने बताया कि आवारा गर्दी करने वाला अशोक नशा करता है। पीड़ित बालिका प्राइमरी पाठशाला में कक्षा 2 में पढ़ती है।
पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला ने शिकायती पत्र देकर थाना कमालगंज पुलिस को अवगत कराया कि उनकी 8 वर्षीय पुत्री के साथ गांव के अशोक ने गलत काम किया है। बालिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है उसकी स्थिति सामान्य है, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम में लगा दी गई है जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



