फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 10 अप्रैल। आज तहसील सदर लेखपाल संघ के चुनाव में अभय त्रिवेदी अध्यक्ष एवं रिषभ सिंह सचिव पद पर निर्वाचित हुए हैं। श्रीमती सोनी शुक्ला एवं उपेंद्र यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शोभित कुमार उपसचिव, अमित प्रताप सिंह कोषाध्यक्ष एवं अजय त्रिपाठी लेखा परीक्षक निर्वाचित हुए। 
तहसील सदर प्रांगण में चुनाव पवन यादव चुनाव अधिकारी प्रथम तहसील मंत्री अमृतपुर, आकाश भदौरिया चुनाव अधिकारी द्वितीय तहसील मंत्री कायमगंज एवं अनुज चतुर्वेदी पर्यवेक्षक जिला कनिष्ठ उपाध्यक्ष तहसील कायमगंज की देखरेख में संपन्न हुआ है। मालूम हो कि इससे पूर्व महेश्वर सिंह तहसील सदर अध्यक्ष एवं अभय त्रिवेदी सचिव थे।



