युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 16 अप्रैल। कमालगंज थाने के मोहल्ला हरदेव नगर मोहनापुर रोड निवासी जगदीश प्रजापति की 20 वर्षीय पुत्री ज्योति उर्फ लाली ने फांसी लगाकर जान दे दी। ज्योति घर पर अकेली थी उसे 12 बजे तक घर पर देखा गया। उसके बाद लाली ने मेन गेट को बंद कर लिया जब काफी देर तक वह बाहर नहीं निकली तो पड़ोसी ने अपनी छत देखा कि लाली फांसी पर लटकी है। सूचना मिलने पर 112 पुलिस के अलावा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पड़ोसी से मेन गेट खुलवाया लाली को फांसी से उतरा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। लाली की मां कल मायके गई थी सूचना मिलने पर वह घर पहुंच गई। लाली के भाई बाहर नौकरी करते हैं। लाली तखत पर खड़े होकर छत के कुंडे में दुपट्टे से फांसी लगाई थी।

error: Content is protected !!