फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 24 अप्रैल। मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगते ही महिला गीता पाल की मौत हो गई। पुलिस ने मेडिकल स्टोर के मालिक, डॉक्टर व कंपाउंडर को हिरासत में ले लिया। गीता थाना मऊदरवाजा के ग्राम नन्यामतपुर खेड़ा निवासी शैलेंद्र पाल की 40 वर्षीय पत्नी श्रीमती गीता बेटे करन के साथ बुखार की दवा लेने बजरिया रोड स्थित आदेश मेडिकल स्टोर पर गई थी। वहां डॉक्टर राहुल शर्मा ने गीता को देखा, डॉक्टर के कहने पर कंपाउंड हरदीप यादव ने गीता को इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगते ही महिला ने दम तोड़ दिया गीता के साथ गए गांव अंकित पुत्र रामकिशन ने 112 को फोन किया। 112 पुलिस के साथ ही मऊ दरवाजा थाना अध्यक्ष अजब सिंह, बजरिया चौकी इंचार्ज यतेंद्र सिंह, तिकोना चौकी इंचार्ज संजीव कुमार एवं कोतवाली प्रभारी दर्शन सिंह सोलंकी मौके पर पहुंचे। 
पुलिस ने जांच की कि घटना स्थल किस थाने का है। मऊदरवाजा थाने की गाड़ी में गीता को रखकर लोहिया अस्पताल ले जाया गया। थाना पुलिस ने मोहल्ला सेनापति निवासी मेडिकल स्टोर के मालिक आदेश शर्मा उनके भाई डॉक्टर राहुल शर्मा एवं कंपाउंड हरदीप यादव को थाने ले गई। गीता के अर्जुन करन रिशू तीन पुत्र एवं बेटी काजल है।
(मुन्ना गुप्ता की रिपोर्ट)



