हर्ष फायरिंग में वधू के जीजा को लगी गोली: मुकदमा दर्ज

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) न्यूज़ 24 अप्रैल। नगर कायमगंज में बीती रात विवाह समारोह के दौरान की गई हर्ष फायरिंग की गोली लगने से वधू के जीजा गौरव सक्सेना गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली कायमगंज के मोहल्ला सब्जी मंडी जवाहर नगर निवासी प्रदीप सक्सेना के बेटे जय सक्सेना उर्फ देव का बीती रात नगर के पटवन गली स्थित लाला परमानंद बगीची धर्मशाला में विवाह का कार्यक्रम था। बताया जाता है कि शादी कार्यक्रम के दौरान खुशी में प्रदीप सक्सेना के रिश्तेदारों ने नशे में राइफल से फायरिंग की फायरिंग की।

गोली गौरव सक्सेना के कोख में जा घुसी, घातक गोली लगने से थाना शमशाबाद के मोहल्ला बाजार कलां निवासी शिव संत सक्सेना का पुत्र गौरव गंभीर रूप से घायल होकर फर्श पर जा गिरा। गौरव के गंभीर रूप से घायल देखकर वर एवं वधू पक्ष के लोगों में भगदड़ मच कर दहशत व्याप्त हो गई। गंभीर रूप से घायल गौरव को स्थानीय अस्पताल न ले जाकर फर्रुखाबाद के लुंगीगंज अस्पताल ले जाया गया। वहां से गौरव को सिटी अस्पताल ले जाया गया, सिटी अस्पताल से गौरव को कानपुर के लिए रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला व कस्बा चौकी इंचार्ज अंकुर भाटी ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की।

पुलिस ने घटना के बारे में मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने गोली से घायल गौरव का फर्श पर फैला खून देखा। बताया गया है की गौ रक्षा दल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रदीप सक्सेना के बेटे देव का थाना नवाबगंज के मोती नगर निवासी स्वर्गीय राधेश्याम सक्सेना की पुत्री कुमारी सोनी से विवाह का कार्यक्रम चल रहा था। कस्बा चौकी इंचार्ज अंकुर भट्टी ने एफबीडी न्यूज को बताया कि बीती रात शादी कार्यक्रम के दौरान रात करीब 10 बजे हर्ष फायरिंग की गई। वह यह नहीं बता सके कि शादी हुई है कि नहीं।

प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने एफबीडी न्यूज़ को बताया कि घटना के संबंध में गोली से घायल गौरव के भाई राहुल ने उरई निवासी परषोत्तम सक्सेना व उनके साथियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। श्री शुक्ल ने बताया कि आरोपियों ने लाइसेंसी राइफल से फायरिंग की है गोली से घायल गौरव को कानपुर में भर्ती कराया गया है आरोपियों को तलाश किया जा रहा है।

error: Content is protected !!