फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) युवती को ड्रेस बदलने के लिये कमरा न खोलने पर श्री पांडेश्वर नाथ महाराज मंदिर में भक्तों ने हंगामा मचाया। मंदिर कमेटी के मंत्री अनिल कुमार त्रिपाठी ने सत्संग भवन से लेकर मंदिर के सभी कमरों में ताले लगवाये हैं। तालों की चाबी मंदिर में अतिक्रमण करने वाले दुकानदार श्याम के पास रहती है। आज प्रातः 10 बजे की आरती के बाद रूपापुर के परिजन लड़की को वर पक्ष के लोगों को दिखाने के लिए मंदिर में लाए थे। लड़की को कपड़े बदलने थे परिजनों ने दुकानदार श्याम के पास जाकर कमरे की चाबी मांगी। तो उसने यह इकाई कर चाबी देने से मना कर दिया कि पहले ढाई सौ रुपयों की रसीद कटवाओ, तभी चाबी मिलेगी।
परेशान परिजनों ने वहां मौजूद ओमकार शुक्ला, राहुल वर्मा, अमित कुमार को घटना की जानकारी देते हुए चाबी दिलवाये जाने की फरियाद की। जानकारी मिलने पर दो दर्जन से अधिक भक्तों ने मंदिर में हंगामा मचाया। हंगामा मचने से भयभीत होकर दुकानदार श्याम ने कमरा को खोल दिया। दरअसल मंदिर कमेटी के मंत्री अनिल कुमार त्रिपाठी एआरटीओ पद से रिटायर है वह और मनीष दीक्षित मंदिर की कमेटी में शामिल है। अनिल कुमार त्रिपाठी ने सत्संग भवन से लेकर सभी कमरों में ताला डलवाये है। जिससे मंदिर में भजन गाने वाली महिलाएं पेड़ के नीचे भजन गाती हैं मंदिर परिसर में गंदगी का साम्राज्य रहता है। विगत कई वर्षों से वैवाहिक संबंध के लिए परिजन जब लड़की दिखाने जाते हैं तो उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।
दुकानदार श्याम ने बताया हमारा भाई दुकान पर मौजूद था, कमेटी के मनीष दीक्षित ने हमें कमरा न खोलने की हिदायत दे रखी है। उन्होंने ही रसीद बुक दी है कि कमरा खोलने के लिए 251 बसूलों, इसलिए चाबी नहीं दी गई थी। अब मैंने मनीष दीक्षित को चाबी वापस कर दी है। मंत्री अनिल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कमरों में ताले लगे है, कोई कार्यक्रम होता है तभी ताले खोले जाते है। पुजारी पंडित गोपाल ने बताया हमारा इस अव्यवस्था से कोई लेना देना नहीं है। हिंदू रक्षा दल के कार्यकारी जिलाध्यक्ष एवं भजन सम्राट आनंद प्रकाश गुप्ता मुन्ना ने बताया कि भक्तों ने मुझसे शिकायत की थी तभी मैं भक्तों के साथ गया था। मैंने मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों को हिदायत दे दी है कि एक हफ्ता के अंदर मंदिर परिसर के ताले खोल दें नहीं तो हिंदू रक्षा दल कमेटी के लोग कमेटी वालों मंदिर में घुसने नहीं देगे और ताला तोड़ देगे।



