फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 25 अप्रैल। भाजपा सांसद मुकेश राजपूत को सोशल मीडिया पर सलाह दी जा है कि वह अनूप मिश्रा को अपना प्रतिनिधि न रखें। अभी तक समझा जाता है कि अनूप मिश्रा झूठ बोलकर लोगों को बेवकूफ बनाते हैं। बताया जा रहा है कि सांसद के प्रतिनिधि अनूप मिश्रा ने कोतवाली मोहम्मदाबाद के प्रभारी निरीक्षक से वार्ता के दौरान ठाकुर समुदाय के लिए गाली का प्रयोग किया है। इस बात की जानकारी होते ही ठाकुर समुदाय में अनूप मिश्रा के प्रति जबरदस्त रोष व्याप्त हो गया है। विपिन सिंह राठौड़ शैलेंद्र सिंह राठौड़ आदि दर्जनों लोगों ने ठाकुरों के अपमान वाली पोस्ट को शेयर किया है।
सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट में कहा गया है कि सांसद प्रतिनिधि अनूप मिश्रा जी अगर 2024 में ठाकुरों ने साथ न दिया होता तो आज न मुकेश राजपूत सांसद होते और न तुम्हारे जैसा शराबी इंसान आज सांसद का प्रतिनिधि होता, जो सांसद की छबि को धूमिल करने का कार्य कर रहा है। मोहम्मदाबाद SHO से ठाकुरों के लिए गाली देकर इस प्रकार की अमर्यादित भाषा का प्रयोग हम कदापि बर्दास्त नही करेंगे। होश में रहो एक हमारा समाज ही सभी का सम्मान करता है ऐसा न हो कि वो भी सम्मान करना बंद कर दें। इस कृत्य के लिए हम घोर निन्दा करते हैं और सांसद जी से कहना चाहता हूं कि ऐसे शराबियों को अपना प्रतिनिधि न रखें नहीं तो ये खुद तो डूबेंगे ही आपको भी ले डूबेंगे।
कुंवर प्रदीप सिंह राठौड़ ने लिखा है कि यह बुड्ढा पगला गया है इसके लड़के का इलाज ठाकुरों ने किया है एक, इसीलिए नफरत है इसे। आदित्य प्रताप ने लिखा है पागल हो गया है, ऐसा लगता है। संदीप सिंह ने गाली देते हुए लिखा है, चमचा है। ठाकुर भोला चौहान ने प्रतिक्रिया व्यक्त की, कि बिल्कुल सही कहा। श्रीकांत वाजपेई ने लिखा है, कि वह खुद को सांसद समझता है पंडित के नाम पर कलंक है।
बवाल करने वाले इंस्पेक्टर का हटना तय
सांसद प्रतिनिधि अनूप मिश्रा ने एफबीडी न्यूज़ को बताया की कोई खास बात नहीं है बड़ा चढ़कर मामले को तूल दिया जा रहा है। उन्होंने बताया की ग्राम लखरौआ के कठेरिया समाज के लोगों का ठाकुर समाज के लोगों से झगड़ा हुआ। मैंने कोतवाली मोहम्मदाबाद के नए इंस्पेक्टर से घटना के बारे में जानकारी की तो वह कठेरिया समाज के लोगों को गाली देने लगे। मैंने उन्हें समझाया कि आप अभी आए हैं मैं बरसों से उन लोगों को जानता हूं। वार्ता के दौरान इंस्पेक्टर ने मोबाइल का स्पीकर ऑन कर दिया था वहां खनन माफिया वाले लोग बैठे थे तभी मेरे मुंह से कुछ निकल गया। श्री
श्री मिश्रा ने बताया कि मेरे बारे में सोशल मीडिया पर कुछ भ्रम फैलाया जा रहा है कि मैंने किसी प्रतिष्ठित समाज को गालियां दीं। मैंने किसी भी समाज को गालियां नहीं दीं। मेरा स्वभाव भी ऐसा नहीं है। फिर भी किसी को मेरे किसी भी वर्ताव से ठेस पहुंची हो तो मैं क्षमा प्रार्थी हूं। परंतु इस भ्रामक पोस्ट से मुझे अवश्य कुछ लोगों ने गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी है फोन पर। ने बताया कि बवाल करने वाले इंस्पेक्टर का हटना तय है।



