हर्ष फायरिंग के चारों आरोपी गिरफ्तार: मुख्य आरोपी लोजपा का राष्ट्रीय महासचिव

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 25 अप्रैल। कायमगंज कोतवाली पुलिस ने बीती रात हर्ष फायरिंग के चारों आरोपियों को अबैध शस्त्र व कारतूसों सहित गिरफ्तार किया है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बीती रात कस्बा चौकी इंचार्ज अंकुर भाटी की टीम के सहयोग से टेढ़ीकोन चौराहे से चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। जिनमें ​पुरुषोत्तम सक्सेना उर्फ मल्लू निवासी उरई जालौन, ​दीपू परिहार, ​प्रदीप कुमार निवासी ग्राम अकोड़ी जालौन एवं ​कुलदीप गौतम निवासी ग्राम अकनीवा जालौन
​शामिल हैं। पुलिस ने अभियुक्तों से 32 बोर रिवॉल्वर, 59 कारतूस 2 खोखा कारतूस,​12 कारतूस 315 बोर, ​10 कारतूस 12 बोर, ​चार शस्त्र लाइसेंस बरामद किए।

पुलिस ने आरोपियों की ​2 स्कॉर्पियो कब्जे में ले ली। जिन पर सवार होकर आरोपी जा रहे थे। मालूम हो कि 23 अप्रैल की रात कायमगंज के पटवन गली स्थित धर्मशाला में आयोजित शादी समारोह में अभियुक्तों ने हर्ष फायरिंग की थी। जिसमें वधु के जीजा का भाई गोली लगने से घायल हो गया था। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने यह जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि मुख्य अभियुक्त पुरुषोत्तम सक्सेना उर्फ मल्लू शातिर अपराधी है। जिसके विरुद्ध उरई, जालौन और झांसी के थानों में हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट, लूट और आर्म्स एक्ट जैसे संगीन धाराओं में 14 से अधिक मामले दर्ज हैं। पूंछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वे पुलिस के दबाव और समझौते के प्रयास के उद्देश्य से कायमगंज आए थे। श्री शुक्ल ने बताया कि अभियुक्तों के लाइसेसों को निरस्त कराने की रिपोर्ट दी जाएगी।

error: Content is protected !!