फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 25 अप्रैल। गंगा में नहाते समय डूब जाने से युवक बिलाल की मौत हो जाने से परिवार में मातम छा गया। बिलाल नगर के मोहल्ला कटरा बख्सी निवासी चांद मियां का 23 वर्षीय पुत्र था। वह आज दोस्त फिरोज, इरफान, ताज मियां एवं ताजमहल के साथ गंगा नहाने पंखियों की मडैया कटरी धर्मपुर गंगा घाट पर गया था। नहाते समय बिलाल काफी गहराई में चला गया। बिलाल के डूब जाने पर उसके दोस्तों ने शोर मचाया। 
गांव के सलमान नौशाद आदि लोगों ने काफी प्रयास करके बिलाल को गंगा से बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया गया कि बिलाल शुक्रवार व शनिवार को मछली पकड़ने घाट पर जाता था। चार बहनों एवं दो भाइयों में बिलाल सबसे बड़ा था काशीराम कॉलोनी के चौकी इंचार्ज राघवेंद्र सिंह ने बिलाल के शव का पंचनामा भरा।



