धूमधाम से निकलेगी भगवान बुद्ध की भव्य शोभा यात्रा: 1 मई को नगर में

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 26 अप्रैल। शाक्य मुनि भगवान गौतम बुद्ध की जयंती पर भव्य शोभा यात्रा 1 मई को नगर फर्रुखाबाद में धूमधाम से निकाली जाएगी। भगवान बुद्ध की शोभा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन शाक्य उत्थान समिति फर्रुखाबाद ने किया है। शाक्य उत्थान समिति ने सभी शाक्य कुशवाहा मौर्य सैनी एवं बौद्ध अनुयायियों ने भगवान बुद्ध की शोभा यात्रा में शामिल होने की जोरदार अपील की है। 2517वीं त्रिविधि पावनी बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान बुद्ध की भव्य शोभा यात्रा 1 मई को शाम 4 बजे नगर की बीवीगंज पुलिस चौकी के निकट से रवाना होगी। शोभा यात्रा तिकोना पुलिस चौकी, चौक बाजार, रेलवे रोड, रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद तिराहा होती हुई ठंडी सड़क स्थित श्रीमती श्यामा देवी शाक्य सभागार पर समाप्त होगी।

शोभा यात्रा के समापन अवसर पर भोजन दान एवं खीर का वितरण किया जाएगा। शाक्य उत्थान समिति की ओर से आलू आढ़ती सेठ रामौतार शाक्य, जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र शाक्य, पूर्व प्रधान मिथुन शाक्य, अंकित शाक्य एडवोकेट, अपनी जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरजीत शाक्य उर्फ हैपी, कौशलेंद्र शाक्य उर्फ टिंकू, दीपक शाक्य, सभासद जयवीर शाक्य, अचल प्रताप शाक्य एडवोकेट, जतिन शाक्य उर्फ गोलू, राजन शाक्य आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी में की जान से जुट गए हैं। जिन्होंने आज कार्यक्रम के प्रचार के दौरान प्रतिष्ठान पर जाकर पत्रकार आनंद भान शाक्य को कार्यक्रम का आमंत्रण पत्र भेंट कर कार्यक्रम में सहयोग करने को कहा।

error: Content is protected !!