फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 27 अप्रैल। आज भाजपाई महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पक्ष में हुंकार भरी, गुस्साई महिलाओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं नेता विरोधी दल राहुल गांधी का पुतला फूंक कर भडास निकाली। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष कमलावती सिंह ने विपक्ष के खिलाफ जन आक्रोश महिला सम्मेलन एवं पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही। आवास विकास स्थित पार्टी मुख्यालय पर आयोजित जन आक्रोश महिला सम्मेलन में मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह ने कहा 16 व 17 अप्रैल को केंद्र सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के तहत नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसे महत्वपूर्ण विधेयक का सपा और कांग्रेस पार्टी के द्वारा विरोध करके महिलाओं के जन अधिकार के साथ सबसे बड़ा विश्वास घात किया गया।

यह बिल महिलाओं को राजनीतिक क्षेत्र में सबसे बड़ा अधिकार दिलाने वाला था महिलाओं की भागीदारी से एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण संभव है। 16 अगस्त 17 अप्रैल का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला दिन साबित हुआ जब सपा और कांग्रेस जैसे राजनीतिक दलों ने महिलाओं के अधिकारों का हनन कर दिया, देश उनके इस कृत्य के लिए उन्हें कभी माफ नहीं करेगा। बिल का विरोध करके करोड़ो माताओं, बहनों और बेटियों के साथ विश्वास घात करके सपा और कांग्रेस ने अपनी महिला विरोधी सोच को दर्शाने का काम किया। वास्तव में जब महिलाओं को अधिकार देने का समय आया तब सारा विपक्ष केवल मूकदर्शक बना रह गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच प्रत्येक महिलाओं को अधिकार देने वाली है भाजपा महिलाओं को मिलने वाले अधिकारों के लिए लड़ती रहेगी। समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव और कांग्रेस पार्टी की सांसद प्रियंका गांधी एक महिला है लेकिन उन्होंने इस बिल का विरोध करके महिलाओं की आत्म सम्मान को चोट देने का कार्य किया।
पूर्व राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ मिथिलेश अग्रवाल ने कहा विपक्ष द्वारा बिल का विरोध करना महिलाओं के सम्मान पर सबसे बड़ी चोट है। महिलाएं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देती है। केंद्र सरकार के द्वारा लाया गया इस महत्वपूर्ण विधेयक महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने वाला था। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता पाठक ने कहा कि नारी का सम्मान देश का सम्मान होता है सपा और कांग्रेस ने इस महत्वपूर्ण विधेयक का विरोध करके नारी की आत्म सम्मान पर प्रहार किया है। भारतीय नारी हर कदम पर ऐसे राजनीतिक दलों को सबक सिखाने का कार्य करेंगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष रश्मि दुबे ने की। इस अवसर पर अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, जिला मंत्री श्वेता दुबे जिला मंत्री प्रतिभा राजपूत फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष रमला राठौर पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ममता सक्सेना पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष चित्रा अग्निहोत्री जिला उपाध्यक्ष हिना दवे रचना अवस्थी जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह कृष्ण मुरारी राजपूत आदि लोग मौजूद रहे।
प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता पाठक जिला उपाध्यक्ष रश्मि दुबे जिला मंत्री श्वेता दुबे जिला मंत्री प्रतिभा राजपूत जिला उपाध्यक्ष हिना दवे अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा की सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी प्रियंका गांधी सपा और कांग्रेस का पुतला दहन किया। इस दौरान राहुल गांधी प्रियंका गांधी अखिलेश यादव डिंपल यादव मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।



