फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 28 अप्रैल। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में शादी न करने से गुस्साए युवक ने वृद्ध पिता राम सनेही पाल को मार डाला। यह सनसनीखेज घटना बीती रात ग्राम अर्राह पहाड़पुर में हुई। 70 वर्षीय रामसनेही बेटे अनिल व ओमकार के साथ घर में रहते थे। बीती रात करीब 11 बजे बेटों ने ही पिता को किसी हथियार से सिर में हमला करके मार डाला। पीआर की सूचना पर मऊदरवाजा थानाध्यक्ष अजब सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद मौके पर मिले बड़े बेटे ओमकार को हिरासत में ले लिया। फील्ड यूनिट ने घटना के साक्ष्य जुटाए।
बताया जाता है कि ओमकार की शादी हुई थी किसी कारण पत्नी उसे छोड़कर चली गई। जबकि अनिल की दो शादियां हुई अनिल की पहली पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी उसकी दूसरी पत्नी छोड़कर बहनोई के साथ चली गई। अनिल पिता पर दबाव डाल रहा था कि मेरी शादी करो, रामसनेही इसलिए शादी करने को तैयार नहीं थे की औरतें घर में रुकती नहीं है। रामसनेही की पत्नी की बीते वर्षों पूर्व मौत हो चुकी है, वृद्ध राम सनेही खाना बनाकर दोनों आवारा बेटों को खिलाते थे।
सीओ सिटी अभय कुमार वर्मा ने मीडिया को बताया कि बेटे अनिल व ओमकार ने ही अपने वृद्ध पिता की हत्या की है ओमकार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।



