रूट डायवर्जन: प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 27 अप्रैल। 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी के गंगा एक्सप्रेस-वे उद्घाटन कार्यक्रम के कारण निम्न प्रकार रूट डायवर्जन व्यवस्था रहेगी।

कन्नौज-कानपुर मार्ग-

कन्नौज से फतेहगढ़ की ओर आने वाले मालवाहकों को गुरसहायगंज से ही छिबरामऊ की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

छिबरामऊ मार्ग-

छिबरामऊ से जहानगंज होकर फतेहगढ़ आने वाले वाहनों को छिबरामऊ से ही बेवर (जनपद मैनपुरी) की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

मैनपुरी मार्ग-

बेवर (मैनपुरी) की ओर से फतेहगढ़ आने वाले समस्त मालवाहकों को बेवर में ही रोका जाएगा।

एटा मार्ग-

जनपद एटा की ओर से फतेहगढ़ आने वाले वाहनों को बिराहिमपुर अलीगंज बॉर्डर (एटा) पर रोका जाएगा।

शाहजहाँपुर/बरेली मार्ग-

शाहजहाँपुर की ओर से फतेहगढ़ आने वाले वाहनों को थाना अल्लागंज, हुल्लापुर जनपद शाहजहाँपुर एंव जरियनपुर चौराहे से ढाई घाट शमसाबाद की ओर आने वाले वाहनों को जरियनपुर जनपद शाहजहाँपुर पर रोका जाएगा।

हरदोई मार्ग-

हरदोई की ओर से फतेहगढ़ आने वाले मालवाहक वाहनों को रूपापुर (थाना सवायजपुर) में रोका जाएगा।

1. जनपद में गंगा एक्सप्रेस-वे थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र से प्रवेश करता है। उक्त प्रवेश स्थल से एक्सप्रेस-वे पर आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

2. थाना अल्हागंज क्षेत्र के हुल्लापुर चौराहे से जनपद शाहजहांपुर स्थित कार्यक्रम स्थल हेतु जाने वाली बसें हुल्लापुर से याकूबपुर तिराहा होते हुए गंगा एक्सप्रेस-वे पर प्रवेश कर अपने गंतव्य को जाएंगी। जनपद फर्रुखाबाद की ओर जाने वाली बसे हुल्लापुर चौराहे से रूपापुर कट के माध्यम से गंगा एक्सप्रेस-वे से गंतव्य को जाएंगी। चार पहिया वाहनों के अतिरिक्त किसी भी प्रकार के भारी वाहन का हुल्लापुर रूपापुर मार्ग पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

3. शाहजहांपुर से हरदोई होकर लखनऊ जाने वाले भारी वाहनों को हरदोई चौराहे से डायवर्ट कर सीतापुर मार्ग से लखनऊ की ओर भेजा जाएगा।

4. हुल्लापुर से हरदोई जाने वाले भारी वाहनों को याकूबपुर तिराहा, जलालाबाद से बरेली मोड़ होते हुए हरदोई बाईपास के रास्ते सीतापुर होते हुए लखनऊ की ओर भेजा जाएगा।

5. थाना कांट क्षेत्र की कुर्रिया कलां चौकी से हरदोई जनपद की ओर जाने वाले भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

कार्यक्रम स्थल पर पार्किंग व्यवस्था के दृष्टिगत, कार्यक्रम में जाने वाली बसें गंगा एक्सप्रेस-वे से होकर जाएगी। चार पहिया वाहन हरदोई बाईपास से से०म०द० होते हुए अथवा अल्हागंज-पाली मार्ग से मल्लावां के लिए प्रस्थान करेंगे।

होल्डिंग एरिया

1. हुल्लापुर से हरदोई जाने वाले भारी वाहनों को हुल्लापुर चौराहे के निकट स्थित श्री गंगा फैमिली रेस्टोरेंट एवं टाइगर ढाबा पर रोक दिया जाएगा।

2. थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में सेहरामऊ स्थित देशी ढाबा पर शाहजहांपुर से हरदोई की ओर जाने वाले भारी वाहनों को रोक दिया जाएगा।

उपरोक्त डायवर्जन प्लान दिनांक 28.04.2026 को समय 18 बजे से दिनांक 29.04.2026 की रात्रि 12 बजे तक प्रभावी रहेगा। आमजन से अपील है कि उक्त डायवर्जन के दृष्टिगत अपने वाहनों का आवागमन निर्धारित मार्गों के अनुसार ही करें तथा यातायात पुलिस का सहयोग करें।

सरक्षित यातायात सुगम आवागमन आपका सहयोग हमारी प्राथमिकता।

error: Content is protected !!