फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) तहसील सदर के अधिवक्ताओं ने कायमगंज के साथियों की हड़ताल के समर्थन में अदालती कार्य का बहिष्कार किया। आज सुबह से ही तहसील सदर की अधिवक्ताओं ने कर बहिष्कार घोषित होने के कारण अदालतों में काम नहीं किया। तहसील बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित एडवोकेट की अध्यक्षता में वरिष्ठ अधिवक्ता दयाशंकर तिवारी के चेंबर में तहसील सदर बार एसोसिएशन की आवश्यक बैठक हुई। बैठक में तय किया गया कि कायमगंज के हड़ताली अधिवक्ताओं को पूर्ण समर्थन जारी रहेगा।
अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसील सदर में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई निरंतर जारी रहेगी। अधिवक्ताओं ने तहसील सदर परिसर में ही संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किए जाने की मांग की। अधिवक्ताओं ने कहा कि दूरी अधिक होने के कारण लोग फतेहगढ़ नहीं पहुंच पाते, कर्मचारियों की भी शिकायतें नहीं हो पाती। अधिवक्ताओं ने मांग की कि उप जिलाधिकारी सदर की अदालत तहसील में शुरू होनी चाहिए।
तहसील सदर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अतर सिंह कटियार के अस्वस्थ होने के कारण बैठक की अध्यक्षता, संगठन के उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित एडवोकेट ने की। बैठक में एमपी सिंह, दयाशंकर तिवारी, मंजेश कटियार, मुन्ना यादव, ऑडिटर प्रकाश द्विवेदी, सदस्य अजय प्रताप सिंह, पुस्तकालय मंत्री प्रदुमन गुप्ता, राकेश सक्सेना, अनिल सिंह, राजीव चौहान, आशुतोष कटियार, जनार्दन राजपूत, अनुराग तिवारी भानु प्रताप सिंह, अमित सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।



