फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 1मई। शाक्य मुनि गौतम बुद्ध की जयंती पर आज शाम नगर में भगवान बुद्ध की भव्य शोभा यात्रा निकली। पंचशील ध्वज लहराकर शाम करीब 7 बजे बीबीगंज पुलिस चौकी के निकट से शोभा यात्रा को रवाना किया गया।

शोभा यात्रा में भगवान बुद्ध की झांकी, संविधान निर्माता डॉक्टर अंबेडकर की झांकी, महापुरुषों की झांकी शामिल रही। बौद्ध अनुयाई पंचशील ध्वजों को लहराकर जब तक सूरज चांद रहेगा बौद्ध धर्म का नाम रहेगा आदि जोरदार नारे लगाते रहे।

शाक्य उत्थान समिति के अध्यक्ष आढ़ती सेठ रामौतार शाक्य, सचिव राम रतन लाल शाक्य, जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र शाक्य, शिक्षक नेता प्रवेश शाक्य, सपा नेता नरेंद्र शाक्य, सपा नेता सुभाष चंद्र शाक्य एडवोकेट, सपा नेता प्रधानाचार्य राजीव शाक्य, संजू टेंट हाउस वाले महेश शाक्य, आढ़ती शैलेंद्र शाक्य, पूर्व प्रधान संजीव शाक्य, सभासद प्रतिनिधि शाक्य, पूर्व सभासद रविंद्र उर्फ विधायक पुत्र संदीप शाक्य, डॉ0 प्रभु दयाल कुलदीप कठेरिया, रमेश चंद कठेरिया, बबलू शाक्य, दीपक शाक्य, सभासद जयवीर शाक्य, अचल प्रताप शाक्य एडवोकेट, राजन शाक्य, सचिव सुरेश शाक्य, अंकुर शाक्य, सोनेलाल शाक्य बाबू शाक्य, छविनाथ शाक्य आदि सैकड़ो महिलाएं व बच्चे शामिल रहे। सपा नेता डा0 नवल किशोर शाक्य, सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव शोभायात्रा में शामिल हुए।


भव्य शोभा यात्रा तिकोना पुलिस चौकी, चौक बाजार, रेलवे रोड, रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद तिराहा होती हुई ठंडी सड़क स्थित श्रीमती श्यामा देवी शाक्य सभागार पर समाप्त हुई। शोभा यात्रा के रास्ते पर पंचशील ध्वज लगाए गए, शोभा यात्रा का अनेक स्थानों पर फूलमाला एवं पुष्प वर्षा करके जोरदार स्वागत किया गया। शोभा यात्रा के समापन अवसर पर भोजन दान एवं खीर का वितरण किया गया।



