युवती से छेड़खानी करने वाला डॉ0 सद्दाम पुलिस शिकंजे में

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 1 मई। मऊ दरवाजा थाना पुलिस ने इलाज के बहाने युवती के साथ छेड़खानी करने वाले डॉक्टर सद्दाम को हिरासत में ले लिया है। घटना के संबंध में थाने के निकट रहने वाली युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि प्रार्थिनी का इलाज डाक्टर सद्दाम क्लीनिक स्थित चिलसरा रोड़ रामपुर डफरपुर में चल रहा था। आज समय करीब 1 बजे दिन प्रार्थिनी अपने भाई व 6 वर्षीय लड़की व सोनू पुत्र हसमुद्दीन के साथ डाक्टर सद्दाम के यहाँ दवाई लेने गई थी। डाक्टर सद्दाम ने मेरे भाई व सोनू को बाहर बैठने को कहा और प्रार्थिनी को अन्दर केबिन में ले गया।

डाक्टर ने लेटने के लिये कहा प्रार्थिनी बेड पर ले गई, डाक्टर सद्दाम चेकअप करने के बहाने प्रार्थिनी का शरीर दबाने लगा। प्रार्थिनी ने जब इसका विरोध किया तो प्रार्थिनी के साथ जबदस्ती करने लगा। प्रार्थिनी चिल्लाई तो प्रार्थी के भाई व सोनू अन्दर आये और डाक्टर से प्रार्थिनी को बचाया। तब डाक्टर सद्दाम ने प्रार्थिनी व उसके भाई को गाली गलौज किया और कहा कि यदि थाने हमारे खिलाफ रिपोर्ट लिखाई जान से मरवा देंगे। तब प्रार्थिनी के भाई ने 112 नम्बर डायल किया और थाने में सूचना दी, 112 नम्बर की पुलिस मौके पर गई थी। बताया जाता है की थाना मऊ दरवाजा के ग्राम रमन्ना गुलजार बाग निवासी डॉक्टर सद्दाम का सद्दाम क्लिनिक है। पुलिस ने डॉक्टर सद्दाम को हिरासत में ले लिया। थाने का चर्चित दबंग दीवान अनुज तिवारी आरोपी डॉक्टर सद्दाम की पैरवी में सक्रिय रहा। मुकदमे की जांच उप निरीक्षक राहुल कुमार को सौंपी गई है।

error: Content is protected !!