फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) 4 मई। आज 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम के दिन पश्चिम बंगाल, असम में भारतीय जनता पार्टी एवं पांडिचेरी में भाजपा गठबंधन की ऐतिहासिक जीत के अवसर पर भाजपाइयों ने खुशी मनाई। जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता आवास विकास तिराहे पर एकत्रित हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा के नेतृत्व में सांसद मुकेश राजपूत, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, अमृतपुर विधायक सुशील कुमार शाक्य, पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यपाल सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ भूदेव सिंह एवं एकत्रित कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद अमित शाह जिंदाबाद एवं भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए। इसी दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी छुड़ाई और मिष्ठान वितरण व झाल मुढी वितरित की।
भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम के नतीजे ने यह स्पष्ट कर दिया है कि बंगाल की जनता ममता बनर्जी के कुशासन और भ्रष्टाचार से त्रस्त हो चुकी थी। ममता बनर्जी की तुष्टिकरण की राजनीति को वहां की जनता ने सिरे से खारिज दिया। भाजपा ने 2016 के विधानसभा चुनाव में मात्र तीन सीट 2021 के चुनाव में 77 सीट और 2026 के चुनाव में करीब 200 सीटों पर जीत हासिल करते हुए प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन और विकास की जीत है। इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और वहां के कर्मठ कार्यकर्ताओं को जाता है। बंगाल के अंदर एक लंबे समय तक हिंसक राजनीति हुई जिसमें भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिया। वह धरती जहां श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जन्म लिया था आज उस धरती पर कमल खिलाने का कार्य किया गया है।
सांसद मुकेश राजपूत ने कहा भाजपा अपनी विचारधारा और सिद्धांतों से कभी भटकती नहीं है जिसके परिणाम स्वरूप लंबे समय तक संघर्ष करने के बाद भारतीय जनता पार्टी बंगाल के अंदर सरकार बनाने जा रही है। विकास व सुशासन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता ने बंगाल की जनता का दिल जीत लिया परिणाम स्वरूप भारतीय जनता पार्टी दो तिहाई बहुमत के साथ सत्ता में आ गई है। 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा तीसरी बार लगातार सरकार बनाएगी।
इस अवसर पर प्रदेश सहसंयोजक पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ वीरेंद्र सिंह राठौड़, जिला महामंत्री अमरदीप दीक्षित जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता पूर्व जिला महामंत्री डीएस राठौर जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता मुकेश गुप्ता कुलदीप पाल विकास पांडे पूर्व सभासद प्रबल त्रिपाठी अंकित गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी मयंक गुप्ता अमन अवस्थी अतुल सिंह चौहान डॉ उदय प्रताप सिंह नितिन प्रताप सिंह प्रांजल अग्निहोत्री पीयूष त्रिपाठी कृष्ण मुरारी राजपूत देवेंद्र परमार सभासद सुनील तिवारी शिवम दुबे अभिषेक बाजपेई ब्लॉक प्रमुख पल्लव सोमवंशी आदि लोग मौजूद रहे।
कायमगंज में मनाया गया जश्न

आज बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत की सरकार बनने की खुशी में ट्रांसपोर्ट चौराहे पर उत्सव मनाया गया। भाजपा नगर अध्यक्ष देवेंद्र दुबे के नेतृत्व में कायमगंज नगर के ट्रांसपोर्ट चौराहे पर दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ एकत्र हुए। बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत के उपलक्ष में आतिशबाजी छुड़ाकर एवं झालमुड़ी का वितरण कर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर महिला आयोग की पूर्व सदस्य डॉक्टर मिथिलेश अग्रवाल, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ विकास शर्मा,जिला मंत्री एवं नामित सभासद अवनीश चतुर्वेदी जिला उपाध्यक्ष रश्मि दुबे, संदेश राजपूत, महेंद्र राजपूत, अमर गुप्ता, अखिलेश शर्मा, सियाराम कोरी, सुनील चक सहित कई कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिष्ठान एवं झालमुड़ी खिलाकर बंगाल जीत की बधाई दी।
डॉ विकास शर्मा ने कहा की यह जीत सिर्फ एक पार्टी की नहीं एक विचारधारा की जीत है, बंगाल की जनता ने भाजपा की विचारधारा एवं उसकी योजनाओं पर अपना विश्वास व्यक्त किया है।
डॉ मिथिलेश अग्रवाल ने कहा की जनता ने एक बार फिर मोदी जी पर विश्वास व्यक्त किया है , अपने मताधिकार का सही प्रयोग कर वहां की जनता ने एक बार पुनः विकास को और सुशासन को चुना है। अवनीश चतुर्वेदी ने कहा कि यह बंगाल की विजय बुराई पर अच्छाई की जीत है वहां अब कुशासन का अंत कर सुशासन का राज्य कायम हुआ है।
चुनाव परिणाम से सपाई निराश
खासकर पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणाम से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को गौर निराशा हुई है। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं उम्मीद लगाए थे कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की करारी हार होगी और ममता बनर्जी पुनः मुख्यमंत्री बनेगी। ऐसी स्थिति में उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा को हराकर अखिलेश यादव की सरकार बनाएगी। भाजपा की तरह समाजवादी पार्टी के लोग सुबह से ही चावन के नतीजे पर निगाह बनाए हुए थे। चुनाव परिणाम को देखकर उनके हौसले पास हो गए।



