खामियों वाला गायत्री हॉस्पिटल सीज: स्वास्थ्य विभाग के कहर से हड़कंप

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 6 मई। जिलाधिकारी द्वारा गठित टीम के द्वारा ने खामियों वाला गायत्री हॉस्पिटल सीज किए जाने से हड़कंप मच गया। जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा गठित जिला स्तरीय टीम के द्वारा आवास विकास एवं लकूला रोड स्थित चिकित्सालयों का निरीक्षण किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 अविनेद्र कुमार के निर्देशन में टीम ने निरीक्षण किया। जिसमें जिला गंगा समिति की जिला परियोजना अधिकारी निहारिका पटेल, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी दीपक कटारिया, प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड कानपुर से वैज्ञानिक सहायक एस डी सिंह एवं लैब टेक्नीशियन प्रसून पाल, पर्यावरण सहायक गुंजा जैन द्वारा विभिन्न स्तरों पर जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अविनेंद्र कुमार, डॉ शोभा सक्सेना, डॉक्टर श्वेता, डॉ आलोक सिंह के द्वारा लकूला रोड स्थित गायत्री हॉस्पिटल को सीज किया गया। इनके अतिरिक्त द केयर हॉस्पिटल, जेपी हॉस्पिटल,भल्ला हॉस्पिटल,डॉक्टर आर सिंह हॉस्पिटल, सृष्टि गीत राज हॉस्पिटल एवं श्री साईं हॉस्पिटल का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान टीम के द्वारा सभी चिकित्सालयों को जैव चिकित्सा अवशिष्ट प्रबंधन से संबंधित उचित दिशा निर्देश दिए गए। कूड़ेदान की व्यवस्था‌‌,साफ सफाई की व्यवस्था, स्वच्छता कर्मियों की व्यवस्था,प्रदूषण कंट्रोल द्वारा जारी एन ओ सी की जांच कर सभी कार्य को नियमानुसार कराने के निर्देश दिए गए।

सभी चिकित्सालय को निर्देश दिए गए की प्रतिदिन जैव चिकित्सा अपशिष्ट का निस्तारण किया जाए। जैव चिकित्सा अपशिष्ट को ले जाने वाली कंपनी विल वर्ल्ड के द्वारा सही तरह से लाग बुक भरी जाएं एवं प्रतिदिन की स्थिति लिखी जाए।किसी प्रकार की कोई भी समस्या हो तो संबंधित उच्च स्तर को अवगत कराया जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि इस संबंध में किसी प्रकार की लापरवाही सामने आने पर संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा।

error: Content is protected !!