व्यापार मंडल की मांग: कालिंद्री एक्सप्रेस की मिलती रहे सुविधा

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 8 मई। नगर उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर जनपद वासियों को कालिंद्री एक्सप्रेस की सुविधा मिलती रहने की मांग की है। नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद इखलाख खांन महामंत्री राकेश कुमार सक्सेना, महिला जिला अध्यक्ष सोनी शुक्ला नगर युवा अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव आदि ने अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिनेश कुमार कुमार को प्रधानमंत्री एवं रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में प्रधानमंत्री एवं रेल मंत्री को अवगत कराया गया कि
फर्रुखाबाद से पुरानी दिल्ली तक कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन लगभग 40 वर्ष पहले पूर्व सांसद खुर्शीद आलम ने फर्रुखाबाद से दिल्ली तक चलवाई थी। जो दिल्ली तक जाने वाली एक मात्र ट्रेन है, जिसको बढ़ाकर कानपुर सेंट्रल कर दिया गया था।

अब उसको और बढ़ाकर प्रयाग राज से भिवानी तक कर दिया गया है। जिससे कन्नौज गुरसहायगंज कमालगंज फतेहगढ़ फर्रुखाबाद कायमगंज व हरदोई मैनपुरी भोगांव आदि के व्यापारियों व आम जनता को काफी राहत है। कालिंदी एक्सप्रेस बराबर फुल जाती आती है 15 दिन से एक एक माह तक रिजर्वेशन टिकट नहीं मिलते, जिससे सरकार का राजस्व भी बढ़ता है। अब जानकारी प्राप्त हो रही है की कानपुर में रावतपुर एवं कल्याणपुर रेलवे स्टेशन पर लाइन को शिफ्ट किया जा रहा है जिसके कारण कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन को भिवानी व पुरानी दिल्ली से शिकोहाबाद वाया इटावा होकर कानपुर सेंट्रल तक चलाने का रेलवे ने फैसला लिया है। जबकि उक्त ट्रेन केवल फर्रुखाबाद के व्यापारियों व आम जनता के लिए चलाया गया था।

कानपुर एवं प्रयाग राज से दिल्ली तक दर्जनों ट्रेन चलती है फर्रुखाबाद से केवल एक मात्र कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन ही है उसके भी बंद हो जाने से फर्रुखाबाद के व्यापारियों व आम जनता को काफी परेशानी होगी। व्यापारियों का व्यापार भी संकट में आ जाएगा तथा व्यापार चौपट भी हो सकता है। रेल मंत्री जी से नगर उद्योग व्यापार मंडल अनुरोध करता है की जब तक कानपुर रावतपुर व कल्याणपुर रेलवे की लाइन पर काम चलता है तब तक फर्रुखाबाद से पुरानी दिल्ली तक जाने वाली एक मात्र कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन को भिवानी से फर्रुखाबाद जंक्शन तक या कन्नौज तक चलाने का आदेश पारित करने एवं फर्रुखाबाद से दिल्ली तक एक सुबह के समय एक नई एक्सप्रेस ट्रेन चलवाने की कृपा करें।

क्योंकि फर्रुखाबाद व आसपास के जनपद व कस्बों से प्रति दिन हजारों व्यापारी व आम जनता दिल्ली के लिए सफर करते हैं दूसरी ट्रेन न होने के कारण व्यापारी व आम जनता मजबूर होकर बसों से दिल्ली तक सफर करते हैं। दिल्ली से फर्रुखाबाद व फर्रुखाबाद से दिल्ली तक सफर करते हैं नई ट्रेन मिल जाने से फर्रुखाबाद जंक्शन एवं आस पास के जनपदों के हजारों लोगों को राहत मिलेगी।

रेल मंत्री से अनुरोध किया गया कि फर्रुखाबाद जंक्शन से पुरानी दिल्ली तक जाने वाली एक मात्र ट्रेन नम्बर 14117 एवं 14118 कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन को भिवानी से फर्रुखाबाद जंक्शन तक चलाए जाने का आदेश पारित करें। अन्यथा उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट फर्रुखाबाद जन आंदोलन करने पर विवश होगा जिसकी जिम्मेदारी रेलवे प्रशासन की होगी। ज्ञापन देते समय व्यापारी ठाकुर सवेंद्र सिंह,अरुण कुमार अग्निहोत्री नगर उद्योग मंच अध्यक्ष,मनोज कुमार इलेक्ट्रॉनिक एसोसिएशन नगर अध्यक्ष, आनन्द भान शाक्य वाई पास व्यापार मंडल अध्यक्ष डॉ० महेंद्र कुमार श्रीवास्तव अंगूरी बाग अध्यक्ष, दिलीप गुप्ता घुमना अध्यक्ष, गोपाल राजपूत महामंत्री आफताब अंसारी नगर उपाध्यक्ष,राशिद सिद्दीकी सुतहट्टी व्यापार मंडल अध्यक्ष, लईक सिद्दीकी महामंत्री,जीशान फारूकी कोषाध्यक्ष मौजूद रहे।

error: Content is protected !!