पत्रकार की शिकायत पर हटाए गए दागी शमशाबाद थानाध्यक्ष: फेल हो गए थे राजेपुर एसओ

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 8 मई। पत्रकार महेश वर्मा की शिकायत एवं डीएम के कड़े रूख के कारण शमशाबाद थानाध्यक्ष रमेश सिंह को चार्ज गंवाना पड़ा है। बेशकीमती जमीन पर कब्जा किए जाने से परेशान शमशाबाद के पत्रकार महेश वर्मा ने जिलाधिकारी डा0 अंकुर लाठर से थानाध्यक्ष रमेश सिंह की शिकायत की थी। पत्रकार श्री वर्मा ने एफबीडी न्यूज को बताया कि शमशाबाद के मोहल्ला दलमीर खां में मेरी 27 डिसिमल बेशकीमती जमीन है। जिस पर टाउन एरिया के अध्यक्ष नदीम फारुकी व थानाध्यक्ष रमेश सिंह की सह पर कंपिल निवासी मुन्ना खां ने 26 अप्रैल को जबरन बाउंड्री उठाकर कब्जा कर लिया। जब की अदालत ने स्थगन आदेश जारी किया था स्टे आर्डर की कॉपी थानाध्यक्ष को पहले ही उपलब्ध कराई थी।

श्री वर्मा ने बताया कि मेरी शिकायत पर डीएम ने 30 अप्रैल पुलिस अधीक्षक को कार्यालय में बुलाकर मेरे मामले में कार्रवाई करने को कहा था। पुलिस अधीक्षक में करवाई कर न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया था। बताया गया की कब्जा करने के मामले में थानाध्यक्ष रमेश सिंह के विरुद्ध अदालत में अवमानना की शिकायत दर्ज कराई गई है। वर्ष 1983 से जायदाद का विवाद अदालत में विचाराधीन है।

लापरवाही बरतने में हटाए गए राजेपुर थानाध्यक्ष

समझा जाता है कि घोर लापरवाही बरतने के कारण राजेपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुदेश कुमार को हटाया गया है। वह गैंग रेप के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर सके, टप्पेबाजों को भी पकड़ने में असफल साबित हुए। मालूम हो कि बीती रात पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने शमशाबाद थानाध्यक्ष उप निरीक्षक रमेश सिंह एवं राजेपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुदेश कुमार को पद से हटकर नई तैनाती कर दी है।

एसपी से रिक्त थाना व चौकियों पर नियुक्ति किए जाने की मांग

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह से क्षेत्र वासियों ने अमृतपुर थानाध्यक्ष के रिक्त पद पर तैनाती किए जाने की मांग की है। कोतवाली फर्रुखाबाद की महत्वपूर्ण घुमना पुलिस चौकी पलरा पुलिस चौकी के अलावा कोतवाली मोहम्मदाबाद की ताजपुर चौकी खाली है। इन चौकियों पर भी इंचार्जो की तैनाती किए जाने की मांग की है। बताया गया है कि थानाध्यक्ष चौकी इंचार्ज के अभाव में क्षेत्र वासियों की समस्याओं का सही ढंग से निस्तारण नहीं हो पता है।

error: Content is protected !!