मंत्रियों के लिए कल बस स्टेशन खाली रहेगा: क्रिश्चियन कॉलेज से चलेंगी बसें

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) नगर फर्रुखाबाद के रोडवेज बस स्टेशन को कल के लिए खाली कराया गया है। बस स्टेशन पर महाराणा प्रताप की मूर्ति के लोकार्पण के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी की जा रही है। इस संबंध में रोडवेज के सहायक श्रेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार ने आदेश जारी कर दिया है। आदेश के मुताबिक 9.5.26 को बस स्टेशन फर्रुखाबाद परिसर पर स्थापित महाराणा प्रताप जी की मूर्ति लोकार्पण (अनावरण) परिवहन मंत्री उत्तर प्रदेश शासन एवं पर्यटन मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया जाना प्रस्तावित है।

अतः बसों का संचालन किश्चियन इंटर कालेज ग्राउण्ड, से किया जायेगा। किश्चियन कालेज ग्राउण्ड में संचालन हेतु एवं बसों के पार्किंग व्यवस्था हेतु निम्नलिखित कार्मिकों की ड्यूटी आंवटित की जाती है।

कार्मिकों का नाम

नीरज कुमार अग्निहोत्री वरिष्ठ लिपिक, जितेन्द्र सिंह बी०सी०, राजीव वाजपेयी बी०सी, श्रीकृष्ण शुक्ला चालक, नीलेश सुरक्षा गार्ड शामिल की गई है। इन कर्मचारियों को कल प्रातः 6 बजे से बसों को क्रिश्चियन कॉलेज से ही रवाना करना होगा। कार्यक्रम की तैयारी के लिए जिलाधिकारी ने बीते दिनों मूर्ति स्थल का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिए थे। मूर्ति स्थल के सामने युद्ध स्तर पर ब्रिक ईटों को बिछाकर चारों ओर बेहतर ढंग से सफाई की जा रही है। विभागीय कर्मचारी एवं ठेकेदार को मंत्री से ज्यादा जिलाधिकारी का भय व्याप्त है।

error: Content is protected !!