फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) 8 मई। महाराणा प्रताप की मूर्ति के अनावरण होने के कारण नगर में रूट डायवर्ट किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने यह जानकारी देते हुए बताया कि थाना कादरीगेट क्षेत्र में 9 मई को प्रभारी मंत्री द्वारा रोडवेज बस स्टैंड पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम के दृष्टिगत 9 मई को प्रातः 8 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक यातायात व्यवस्था सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु निम्नलिखित अस्थायी रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है।
रोडवेज बस स्टैण्डः बस से यात्रा करने वाले समस्त यात्रीगण हेतु रोडवेज बसों का संचालन क्रिश्चियन ग्राउंड से कार्यक्रम समाप्ति तक अस्थाई रूप से कराया जाएगा।
लालगेट से आवास विकासः कोई भी वाहन, जैसे ई-रिक्शा, ऑटो एवं अन्य बड़े वाहन, लालगेट से आवास विकास की ओर सीधे संचालित नहीं किए जाएंगे। लालगेट से आवास विकास की ओर जाने वाले समस्त वाहन कादरीगेट होकर अपने गंतव्य तक जाएंगे।
आवास विकास से लालगेटः कोई भी वाहन, जैसे ई-रिक्शा, ऑटो एवं अन्य बड़े वाहन, आवास विकास से लालगेट की ओर सीधे संचालित नहीं किए जाएंगे। आवास विकास से लालगेट की ओर जाने वाले समस्त वाहन कादरीगेट होकर अपने गंतव्य तक जाएंगे। सभी वाहन चालकों से अनुरोध किया गया है कि सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें एवं असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।
परिवहन विभाग के राज्य मंत्री का कार्यक्रम
परिवहन विभाग के राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह 9 में को सुबह 10:30 बजे रोडवेज बस स्टैंड पर महाराणा प्रताप की मूर्ति कार्यक्रम में शामिल होंगे। राज्य मंत्री दया शंकर सिंह 11.15 बजे डाक बंगले में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। उनका कार्यक्रम आ गया है।



