लोडर चालक ने सड़क किनारे सोते लोगों को कुचला: संविदा चालक की मौत, साथी घायल

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) 9 मई। लोडर चालक ने सड़क के किनारे सोने वाले ग्रामीणों को कुचल दिया। जिससे संविदा चालक रामू यादव की मौत होने से परिवार में मातम छा गया। चालक लोडर में डीजे म्यूजिक सिस्टम का सामान भर कर फैजबाग से कादरीगेट क्षेत्र जा रहा था। जब ड्राइवर सुबह करीब 4:30 बजे कायमगंज मार्ग के ग्राम उलियापुर से गुजर रहा था उसी समय नींद का झोंका आने पर बेकाबू लोडर सड़क से काफी दूर सोने वाले लोगों को कुचल दिया। हादसा होते ही ड्राइवर व लोडर सवार लोग भाग गए, धमाके की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने लोडर को उठाकर नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला।

हादसे में ग्राम गांव के 34 वर्षीय रामू यादव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विनोद यादव के घायल 27 वर्षीय पुत्र शिवम को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल ले जाया गया। रामू फर्रुखाबाद डिपो में संविदा चालक था। वह पड़ोसी शिवम के साथ सड़क के किनारे बनी दुकानों के सामने चारपाई पर सो रहा था। रामू की मौत पर उसकी पत्नी लक्ष्मी आदि परिवार की महिलाएं बिलखती रही। प्रधान गोपी यादव ने एफबीडी न्यूज़ को बताया कि चालक को नींद आ जाने के कारण लोडर बेकाबू होकर सड़क से करीब 20 फुट अंदर तक चला गया था। फैजाबाद चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार ने रामू के शव का पंचनामा भरा। बताया गया है कि कादरी के क्षेत्र निवासी निखिल मिश्रा भाडे पर डीजे चलाते हैं। बुकिंग में गया डीजे लोडर से घर ले जाया जा रहा था।

error: Content is protected !!