पुलिस ने प्रधानों को लखनऊ जाने से रोका: किया हाउस अरेस्ट

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 20 मई। पुलिस ने अखिल भारतीय प्रधान संगठन की बैठक में भाग लेने लखनऊ जाने वाले प्रधानों को जबरन रोक लिया। ब्लॉक बढ़पुर ग्राम पंचायत जनैया सठैया के प्रधान ज्ञानेंद्र राजपूत कलान नगला निवासी साथी विमल राजपूत के साथ अपने निजी वाहन से संगठन की बैठक में भाग लेने लखनऊ जा रहे थे। प्रधान ज्ञानेंद्र राजपूत सुबह 8.30 थाना कमालगंज के आरपी डिग्री कॉलेज के सामने गुजर रहे थे तभी उन्हें पुलिस ने रोक लिया। प्रधान को थाना मऊ दरवाजा ले जाया गया, पुलिस ने प्रधान को हिदायत दी कि वापस घर लौट जाओ किसी भी प्रधान को लखनऊ जाने की अनुमति नहीं है तुमको थाने में भी नहीं रोक सकते हैं।

मजबूरन प्रधान ज्ञानेंद्र राजपूत वापस अपने घर गए, घर पर पहुंचे थाने के दीवान अंकित कुमार अग्निहोत्री ने प्रधान को बताया कि आप हाउस अरेस्ट है। बाहर जाने की अनुमति नहीं है, करीब 2.30 बजे पुलिस वापस लौट गई। बताया गया कि मोहम्मदाबाद क्षेत्र के जाने वाले प्रधानों को हाईवे के कट पर रोका गया।
बताया गया की चर्चित नशेड़ी प्रधान पुलिस के भय से घर में ही दुबका रहा।

प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रधान ज्ञानेंद्र राजपूत ने एफबीडी न्यूज को बताया कि आज प्रातः 10 बजे अखिल भारतीय प्रधान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने पूरे प्रदेश के प्रधानों को लखनऊ के इको गार्डन में बुलाया था। प्रधान संघ की सरकार से मांग है कि पंचायत चुनाव कराए जाएं, पंचायत चुनाव न कराये जाने की स्थिति में प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाए। बताया गया कि पुलिस की रोकथाम के बावजूद भी हजारों प्रधान लखनऊ पहुंच गए।

बताया गया कि योगी सरकार पंचायत चुनाव न होने तक प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के लिए तैयार हो गई है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। प्रधानों की ओर से प्रशासक बनाए जाने संबंधी पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल की गई है।

error: Content is protected !!