फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 20 मई। जिला बदर घोषित किए गए शातिर अपराधियों को पुलिस ने जिले से बाहर निकाल दिया है। कोतवाली फर्रुखाबाद के चौक बाजार खोया मंडी में रहने वाले प्रशांत शुक्ला के पुत्र अनुभव अभिनव को जिला मजिस्ट्रेट ने गुंडा एक्ट के मुकदमे की सुनवाई के दौरान 9 अप्रैल को 6 माह के लिए जिला बदर घोषित कर दिया था। तिकोना चौकी प्रभारी संजीव कुमार सिपाही गौरव के सहयोग से आज दोनों शातिर भाइयों को जिले से बाहर छिबरामऊ क्षेत्र में छोड़ आए हैं।
पुलिस ने दोनों भाइयों को चौक बाजार स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया। पुलिस दोनों भाइयों को पैदल ही जिले के सीमा के बाहर ले गई। मालूम हो की जिला मजिस्ट्रेट ने जिला बदर संबंधी जारी किए गए आदेश में पुलिस को आदेश दिया था कि अपराधियों को जिले से बाहर निकाला जाए, यदि वह पुनः जिले में आते हैं तो उनकी गिरफ्तारी की जाये। दोनों अपराधी भाई करीब सवा माह से खुलेआम घर पर ही रह रहे थे। पुलिस ने जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर तुरंत ही कोई कार्रवाई नहीं की। जब पुलिस से अनुपालन आख्या मांगी गई, तब मजबूरन पुलिस को अपराधियों को जिले से बाहर करना पड़ा है।
(मुन्ना गुप्ता की रिपोर्ट)
