इंस्पेक्टर व उप निरीक्षकों की तैनाती: थाना व चौकियां खाली

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) 19 मई। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने जनपद में सुदृढ कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इंस्पेक्टर व उप निरीक्षकों की तैनाती की है। पुलिस लाइन के निरीक्षक राजेश कुमार की रिट सेल में प्रभारी पद पर तैनाती की गई, जबकि रिट सेल के प्रभारी निरीक्षक समर बहादुर यादव को अपराध शाखा में भेजा गया। कमालगंज के उप निरीक्षक भूकेंद्र सिंह को थाना शमशाबाद स्थानांतरित किया गया,जबकि पुलिस लाइन से उप निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह की थाना शमशाबाद व उप निरीक्षक धनीराम की कोतवाली कायमगंज में तैनाती की गई। पुलिस लाइन से उप निरीक्षक राकेश कुमार को थाना जहानगंज का वरिष्ठ उप निरीक्षक बनाया गया। पुलिस लाइन से उप निरीक्षक सर्वेश कुमार को थाना राजेपुर एवं उपनिरीक्षक अजय कुमार को थाना मेरापुर भेजा गया।

लोगों को उम्मीद थी कि अबकी बार की गस्ती में अमृतपुर थाना ध्यक्ष, एसओजी प्रभारी, घुमना, पल्ला, ताजपुर एवं सरह चौकी इंचार्ज के रिक्त पदों पर भी तैनाती की जाएगी।

error: Content is protected !!