फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 24 मई। ट्रेन से कटकर ग्रामीण लक्ष्मी राजपूत की मौत हो जाने से परिवार में मातम छा गया। थाना कमालगंज के ग्राम हुसैनगंज निवासी जोगराज का 38 वर्षीय पुत्र लक्ष्मी खेत में मक्के फसल की रखवाली करने के लिए लेटता था उसका खेत गांव के सामने रेलवे लाइन के किनारे है आज सुबह करीब 8 बजे गांव वाले उधर गए तो उन्होंने रेलवे ट्रैक पर किसी व्यक्ति को ट्रेन से कटा पड़ा देखा। औंधे मुंह पड़े होने के कारण मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। युवक को पलटा गया तब पता चला कि मरने वाला गांव का ही लक्ष्मी राजपूत है। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे, परिवार की महिलाएं बिलखती रही। 
भोजपुर चौकी इंचार्ज अखिलेश कुमार ने लक्ष्मी के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया गया कि लक्ष्मी शराब के साथ ही गांजे का सेवन करता था अनुमान लगाया गया कि वह सुबह 4 बजे गुजरने वाली ट्रेन से कट मरा है। लक्ष्मी की पत्नी की बीते वर्षों पूर्व मौत हो चुकी है उसके दो बच्चे हैं।
