फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 24 मई। रोशनाबाद की गौशाला में भूखी प्यासी तड़पती गायों की दुर्दशा देखकर हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा मचाया। हिंदू रक्षा दल कानपुर प्रांत अध्यक्ष सनी गुप्ता, जिलाध्यक्ष शिवम गुप्ता, विनीत बाजपेई, आजाद तिवारी, ऋषभ गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, दीपक कुमार, यीशु दिवाकर, शिवम राजपूत, विक्की, बब्बन, हिमांशु दुबे तीन दर्जन कार्यकर्ता रोशनाबाद की गौशाला में गायों को तरबूज खिलाने आज दोपहर 11 बजे पहुंचे। वहां भूखी प्यासी एवं बीमार जर्जर हालत में गायों देखकर कार्यकर्ता भड़क गए। गायों को भीषण गर्मी में खुले में देखकर कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। 
कानपुर प्रांत के अध्यक्ष सनी गुप्ता ने जिलाधिकारी को फोन पर अवगत कराया कि गायों की स्थिति खराब है पानी की व्यवस्था नहीं है 300 से अधिक गाये धूप में तड़प रही है छांव की व्यवस्था नहीं है गायों की हड्डियां खुलेआम पड़ी है। जिलाधिकारी से मौके पर आने को कहा गया। जिलाधिकारी की सूचना पर कायमगंज तहसीलदार हर्षित सिंह, फतेहगढ़ से मुख्य पशु चिकित्साधिकारी धीरज सिंह, खंड विकास अधिकारी शमशाबाद राधेश्याम गौशाला पहुंचे। जिन्होंने उग्र हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं को शांत करने का प्रयास किया। गायों की देखरेख कर रहे प्रधान राम प्यारी के पुत्र शैलेश कुमार से पूंछताछ की। 
शैलेश कुमार ने तहसीलदार को बताया इस गौशाला में 302 गाये है रोजाना उनकी देख रेख की जाती है व्यवस्था में कई लोग लगे हैं। लेकिन हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता हंगामा करते रहे। जिला अध्यक्ष शिवम गुप्ता की सूचना पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता मौके पर पहुंचे। तहसीलदार हर्षित सिंह ने वहां रह रहे लोगों से भी पूछताछ की। उन्होंने पानी की नांद न होने पर हैरानी जताते हुए कहा कि भीषण गर्मी में गायों को पानी कैसे पिलाते हो इतनी इस पर प्रधान पुत्र जवाब नहीं दे पाया। तहसीलदार ने व्यवस्था सुधारने के निर्देश देते हुए बताया पूरी जानकारी जिलाधिकारी को देंगे। सनी गुप्ता ने बताया गायों की स्थिति खराब है काफी गाये मर गई है यह लोग गायों को मरने देते हैं उनका इलाज नहीं कराते है।
(मुन्ना गुप्ता की रिपोर्ट)
मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा० धीरज कुमार शर्मा ने विज्ञप्ति जारी का मीडिया को अवगत कराया है कि आज 24 को प्रातः 10.15 बजे गो आश्रय स्थल खगऊ विकास खण्ड शमसाबाद में बजरंग दल व गो रक्षा दल द्वारा हंगामा की शिकायत पर तत्काल मौके पर जाकर जांच की गयी। निरीक्षण के समय गौशाला में 302 गोवंश संरक्षित पाये गये, लगभग 105 कु० भूसा, 26 कुंतल हरा चारा एवं 7.5 कुंतल पशु आहार उपलब्ध था। गौशाला में गौवशों के पानी पीने की व्यवस्था सही पायी गई। गौशाला में निरीक्षण के समय 1 गाय बीमार थी जिसका टैग नं0 101183235618 था, जिसकी चिकित्सा पशुचिकित्साधिकारी द्वारा जा रही है।
इसके अतिरिक्त कोई गौवशं बीमार नहीं था। गौशाला में कुछ हड्डी के पुराने टुकडे मिले है जिन्हे गहरा गढ्ढा खोदकर गढ़वा दिया गया है। गौशाला में बाउन्डीवाल नहीं है, तारबाड है। बाउन्डीवाल बनाये जाने हेतु कार्यवाही प्रचलित है। गौशाला में 4 गोपालक तैनात है। जिनकी लापरवाही प्रतीत होती है गौपालों को हटाने हेतु ग्राम प्रधान एवं सचिव को तत्काल निर्देशित किया गया है। निरीक्षण के समय खण्ड विकास अधिकारी शामसाबाद, गौशाला नोडल अधिकारी तहसीलदार कायमगंज प्रभारी पशुचिकित्साधिकारी शमसाबाद, ग्राम प्रधान व सचिव मौके पर उपस्थित थे।

