प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन: एसडीएम मुसीबत में

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) 2 जून। केस दर्ज होने से गुस्सा ए किसान नेताओं व कई हिंदू संगठनों ने कायमगंज प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया। कंपिल थाना के ग्राम सुल्तानपुर पलनापुर की गौशाला का एक वीडियो पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें गौवंश को मृत अवस्था में दिखाया गया था। इस मामले में नोडल अधिकारी ने भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सोमवंशी व 7 अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। नोडल अधिकारी ने आरोप लगाया था कि गौशाला का भ्रामक वीडियो वायरल कर रुपयों की मांग की गई।

​मुकदमा दर्ज होने के बाद हिंदू संगठनों और किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश फैल गया। झूठा केस दर्ज होने के विरोध में बजरंग दल, भारतीय किसान यूनियन अखंड प्रदेश, करणी सेना एवं शिव शक्ति अखाड़ा ने आज तहसील परिसर में उग्र प्रदर्शन का ऐलान किया था। तय कार्यक्रम के तहत आज सभी संगठनों के कार्यकर्ता पुल ग़ालिब पर एकत्र हुए और वहां से जुलूस में नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने पुलिस एवं एसडीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन को काबू करने के लिए प्रशासन ने कंपिल, शमशाबाद, मेरापुर, कायमगंज सहित फतेहगढ़ से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर तहसील परिसर लगाया गया। पुलिस बल का प्रदर्शनकारी भयभीत नही हुये और अपनी मांगों पर अड़े रहे।

​भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सोमवंशी ने आंदोलन का नेतृत्व करते हुए प्रशासन के सामने 4 मांगें रखीं। जिसमें ​एसडीएम अतुल कुमार सिंह का तत्काल स्थानांतरण कर उनकी संपत्ति की जांच करने।
​किसान नेताओं और कार्यकर्ताओं पर दर्ज फर्जी केस वापस लेने।
​क्षेत्र की सभी गौशालाओं की दुर्दशा में सुधार करने। ​गौशाला में मृत गायों के शवों को जमीन से निकलवाकर उनका पोस्टमार्टम कराये जाने और लापरवाही बरतने वाले नोडल अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराये जाने की मांग शामिल है। एसडीएम अतुल कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कहा कि नोडल अधिकारी द्वारा पूरी तरह से विधिक रूप से मुकदमा दर्ज कराया गया है। यदि आरोपियों को इस कार्रवाई पर कोई आपत्ति है, तो वे न्यायालय की शरण लें और वहां अपील करें।

इस तरह के प्रदर्शन और हंगामे से कोई लाभ होने वाला नहीं है। प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल के विभाग प्रमुख पुष्कर व्रत अग्निहोत्री, भाकियू प्रदेश सचिव विवेक सिंह, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव बबलू दीक्षित, युवा जिलाध्यक्ष मनमोहन राणा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आशीष पाल, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मुन्ना खान और आकाश कश्यप सहित भारी संख्या में विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस को तैनात किया गया है।

error: Content is protected !!