किसानों को आलू भंडारण में हजारों का अनुदान: आलू रोपने पर भी मदद

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) 1 सितंबर। आलू किसानों के आंदोलन से घबराई प्रदेश सरकार ने शीत गृहों में भंडारित आलू पर 20 हजार तक का अनुदान देने की घोषणा की है। आलू एवं शाकभाजी विकास ने राघवेन्द्र सिंह ने मीडिया को अवगत कराया है कि निदेशालय, उद्यान विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा प्रदेश के निजी शीतगृहों में आलू उत्पादक कृषकों के भण्डारित आलू के भण्डारण प्रभार पर आलू कृषकों को अनुदान प्रदान करने सम्बन्धी कार्ययोजना/दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं। निजी शीतगृहों में भण्डारित प्रभार पर अनुदान की योजनान्तर्गत जनपद-फर्रुखाबाद के समस्त कृषकों से आग्रह किया जाता है।

कि निजी शीतगृहों में आलू भण्डारण पर 100 रूपया प्रति कुन्तल की दर से योजनान्तर्गत प्रति कृषक अधिकतम अनुमन्य क्षेत्रफल 2 हेक्टेयर एवं 200 कुन्तल प्रति हेक्टेयर की दर अधिकतम रुपये 20 हजार (बीस हजार रूपये) का अनुदान देय है। साथ ही भामाशाह भाव स्थिरता कोष की स्थापना की योजनान्तर्गत जनपद में समस्त आलू उत्पादक कृषक अधिकतम 2 हेक्टेयर आलू रोपित क्षेत्रफल अनुमन्य है, जिस पर प्रति कृषक अधिकतम 200 कुन्तल तक अनुदान देय है। इसी क्रम में उक्त योजनान्तर्गत एग्रीस्टेक पोर्टल पर पंजीकृत आलू उत्पादक एवं आई०डी० धारक कृषक ही पात्र है। उन्होंने बताया कि उक्त के सन्दर्भ में जनपद के समस्त कृषको को अवगत किया जाता है।

कि भण्डारित आलू के भण्डारण प्रभार पर आलू कृषकों को अनुदान प्रदान एवं भामाशाह भाव स्थिरता कोष की स्थापना की योजनान्तर्गत करने सम्बन्धी निम्न प्रपत्र जैसे-मोबाइल नम्बर, आधार की छायाप्रति, बैंक पासबुक की छायाप्रति, कृषक आई०डी०, भूमि (जिस भूमि पर आलू हुआ, उसका खसरा खतौनी), कोल्ड स्टोरेज की रसीदें (हस्ताक्षरित भण्डार रसीद, कोल्ड स्टोरेज किराया भुगतान रसीद, गेट पास/लाट निकासी रसीद, बोरी गणना/चट्टा रसीद आदि विभागीय ऑनलाइन पोर्टल https://potato.uphorticulture.in/ पर पंजीकरण कर सकते है।

अधिक जानकारी के लिए कार्यालय-आलू एवं शाकभाजी विकास अधिकारी, कमरा नं0-57, विकास भवन फतेहगढ़, में पुष्पेन्द्र यादव, उद्यान निरीक्षक, मो0नं0-8318370646 व अभिषेक कुमार, सहायक उद्यान निरीक्षक, मो0नं0-9026189437 पर सम्पर्क स्थापित कर जानकारी प्राप्त कर सकते है। मालूम हो कि वरिष्ठ किसान नेता अजय अनमोल ने बीते दिनों सातनपुर मंडी में किसानों आढ़तियों एवं शीत गृह मालिकों के साथ बैठक कर भंडारित आलू का किराया किसानों को दिए जाने आदि की मांग को लेकर 7 सितंबर को किसान आंदोलन की घोषणा की है। आलू किसान आंदोलन के प्रदेश प्रभारी अशोक कटियार आलू निर्यातक सुधीर शुक्ला आलू आढ़ती अरविंद राजपूत, राम लड़ैते राजपूत अजय वर्मा आदि ने 7 सितंबर को कचहरी फतेहगढ़ चलो आंदोलन का जबरदस्त प्रचार शुरू कर दिया है।

error: Content is protected !!