हत्यारा बेटा गिरफ्तार: भाई के साथ की थी वारदात

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 1 सितंबर। मऊ दरवाजा थाना पुलिस ने हत्यारे बेटे अनिल को गिरफ्तार कर लिया है। मऊदरवाजा थाना अध्यक्ष अजब सिंह ने बजरिया चौकी इंचार्ज यतेंद्र सिंह आदि पुलिसकर्मियों के सहयोग से थाना मऊ दरवाजा के ग्राम अर्राह पहाड़पुर निवासी अनिल पुत्र रामसनेही को गिरफ्तार कर लिया है। ग्राम अर्राहपहाड़पुर निवासी देवेंद्र पुत्र रामनाथ ने 24 अप्रैल को चाचा रामसनेही की हत्या के मामले में उनके पुत्र ओकार एवं अनिल के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुकदमे की जांच थानाध्यक्ष अजब सिंह के द्वारा की जा रही थी पुलिस ने हत्यारे अनिल को मोहम्मदाबाद चौराहे से गिरफ्तार किया है।

45 वर्षीय अनिल ने पुलिस को बताया कि मैंने तथा मेरे भाई ओमकार ने जमीन के विवाद को लेकर दिनांक 27 अप्रैल को पिता रामसनेही की हत्या की थी। मैंने अपने पिता के हाथ पकड़े थे तथा मेरे भाई ओमकार ने हाथ के कड़े से पिता के सिर पर वार किया था। बाद में मैने भी पिता के सिर में ईट मार दी थी।

error: Content is protected !!