साध व्यापारी के यहां लाखों की चोरी: मिठाइयों की उड़ाई दावत

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 31 अगस्त। कोतवाली फर्रुखाबाद के मोहल्ला साहबगंज नारायन दास 2/29 निवासी राजेश साध के यहां बीती रात हुई लाखों की चोरी के के दौरान चोरों मिठाई की दावत उड़ाई। राजेश साध की एन आर ड्राइंग एवं गैलेक्सी फैशन वर्ल्ड की फर्मे है वह बीते दिन सुबह पत्नी बच्चे व बहू के साथ आवास में ताला लगाकर नैनीताल गए थे। चोरों ने बीती रात आवास के मेन गेट की कुंडी को बेलचा से तोड़ दिया, घर के अंदर दो कमरों की भी कुंडी बेलचा से तोड़ी।

चाबी मिल जाने पर दो कमरों के ताले खोल नंबरिंग वाले लाकर को भी खोल लिया। चोरों ने कीमती सामान तलाशने के लिए पूरे घर को खंगाला। इसी दौरान चोरों की फ्रिज पर नजर पड़ गई जब उन्होंने फिज खोलकर उसमें रखी लजीज मिठाईयां देखी। मिठाइयों को मेज पर रख कीमती स्वादिष्ट मिठाइयों की दावत उड़ाई। आज सुबह मेन गेट को खुला देखकर पड़ोसियों को चोरी की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर शहर कोतवाल धर्मेंद्र सिंह गहलोत फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। राजेश साध के द्वारा बताया गया कि तिजोरी से करीब 6 लाख रुपए व तिजोरी में 20 लाख रुपए कीमती जेवरात थे। पुलिस को घटना स्थल पर ताले की कुंडी तोड़ने में प्रयोग किया गया लोहे का बेलचा पडा मिला।

घर के अंदर एवं गली में एक भी सीसीटीवी न मिलने पर पुलिस ने आश्चर्य व्यक्त किया है। एनएकेपी के पास लगे टीवी सीसीटीवी से भी कोई संदिग्ध व्यक्ति गली के अंदर आता जाता दिखाई नहीं पड़ा। पुलिस का मानना है कि किसी जानकार व्यक्ति ने वारदात की है।पुलिस ने साध व्यापारी के 3 नौकरों को हिरासत में ले लिया है।

error: Content is protected !!