अंकित तिवारी का मोह भंग हो गया हिंदू समाज पार्टी से: दिया त्यागपत्र

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) 30 अगस्त। हिंदू समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी ने पार्टी से मोह भंग हो जाने के कारण त्यागपत्र दे दिया है। श्री तिवारी ने हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजे गए त्याग पत्र में कहा है कि मैं अंकित तिवारी उर्फ़ प्रशांत हिंदू समाज पार्टी में उत्तर प्रदेश अध्यक्ष के पद पर रहते हुए संगठन एवं पार्टी के हित में अपनी पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं क्षमता के साथ कार्य करता रहा हूं।

परंतु वर्तमान परिस्थितियों एवं व्यक्तिगत, संगठनात्मक कारणों को ध्यान में रखते हुए मैं अपने उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पद से तत्काल प्रभाव से त्यागपत्र प्रस्तुत कर रहा हूं। आपसे विनम्र अनुरोध है कि मेरा त्यागपत्र स्वीकार करते हुए मुझे उक्त दायित्व से पदमुक्त करने की कृपा करें। मैं पार्टी व उसके समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मुझे संगठन में कार्य करने का अवसर एवं सहयोग प्रदान किया।

error: Content is protected !!