फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 29 अगस्त। पत्नी के झगड़े से दुखी होकर वृद्ध अमर सिंह ने बीती रात फांसी लगाकर जान दे दी। 60 वर्षीय अमर सिंह थाना जहानगंज के ग्राम नगला रूप निवासी थे। बीती शाम उनकी किसी बात को लेकर पत्नी से काफी कहा सुनी हुई। पत्नी की हरकतों से नाराज होकर अमर सिंह रात में घर से नाराज होकर नदी किनारे खेतों की ओर चले गए। महिला ने तुरंत ही इस बात की जानकारी नोएडा में रहने वाले बेटे मोहित को दी।
मोहित आज सुबह ही 5 बजे घर पहुंच गया उसने नदी की ओर जाकर पिता को तलाश किया। तभी अमर सिंह का सब ग्राम बंथल शाहपुर निवासी रामसनेही के खेत में बेरी के पेड़ पर फांसी पर लटका देखा गया। मोहित की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

