लाखों रूपयों सहित 6 लुटेरे गिरफ्तार: मुनीम से की थी लूटपाट

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 28 अगस्त। कोतवाली कायमगंज पुलिस ने प्रमुख तंबाकू व्यवसायी सत्य प्रकाश अग्रवाल के मुनीम से रुपए लूटने वाले आधा दर्जन लुटेरों को लूटे गए लाखों रुपयों सहित गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में उत्तम शुक्ला पुत्र मुकेश कुमार शुक्ला, मिथुन सक्सेना पुत्र पातीराम सक्सेना, अभय सक्सेना पुत्र राजवीर निवासीगण घसिया चिलौली, बॉबी पुत्र नन्हे लाल सक्सेना निवासी मोहल्ला जटवारा, जनपद एटा थाना सिढपुरा के धुमरी निवासी विकाश कश्यप उर्फ विक्की बाथम पुत्र लाल सिंह, अंग्रेज उर्फ राजकुमार पुत्र इन्दल निवासी उलियापुर शामिल हैं।

कोतवाली कायमगंज पुलिस ने आरोपियों को पुलिस लाइन के सभागार में मीडिया के सामने पेश किया। पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने लुटेरों की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए बताया की घटना में सात लुटेरे शामिल थे जिनमें आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से लूटे गए 6.70 लख रुपए बरामद किए गए हैं। लूट में प्रयोग की गई दो बाइके बरामद की गई है लूटरों के पास पांच मोबाइल फोन मिले हैं। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लुटेरों में एक तंबाकू गोदाम में कर्मचारी था जिसकी रेकी के आधार पर बाइक सवार लुटेरे ने वारदात की थी।

शेष एक लुटेरे यश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम में लगाई गई है पुलिस अधीक्षक ने बताया की सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को 25000 का इनाम दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि लुटेरों का सुराग लगाने के लिए रास्ते के करीब ढाई सौ सीसी टीवी खंगाल कर अन्य लोगों से भी पूछताछ की गई है। लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमें लगाई गई थी। मालूम हो प्रमुख तंबाकू व्यापारी सत्य प्रकाश अग्रवाल की फर्म नारायण दुबैको के मुनीम पंकज शर्मा लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह बीती शाम कायमगंज के रेलवे रोड स्टेट कंपनी के कार्यालय से झोले में करीब 8:55 लाख रुपए लेकर कंपिल बाईपास स्थित लालपुर तंबाकू गोदाम के कर्मचारियों को बांटने के लिए ले जा रहे थे।

तंबाकू गोदाम के निकट बाइक सवार लुटेरों ने घेर लिया और उनके सर में तमंचे की बट से हमला कर नोटों का झोला छीनकर भाग गए थे स्कूटर से गिरने के कारण मुनीम के हाथ में फैक्चर हो गया था। लुटेरायश पुत्र सत्यप्रकाश उर्फ भूरे नोनियमगंज निवासी हैं।
अभियुक्त मिथुन के कब्जे से 315 बोर तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। अभियुक्त मिथुन ने पुलिस को बताया बताया कि मैंने तथा मेरे साथी उत्तम बॉबी विक्की उर्फ विकास अंग्रेज उर्फ राजकुमार अभय तथा यश ने मिलकर 27.08.26 को शाम को उलियापुर में सत्यप्रकाश की गोदाम के गेट के सामने मुनीम से आठ लाख रूपये लूट लिये।

मैं और विक्की पहले गोदाम में काम कर चुके है हमें जानकारी थी कि मुनिम रुपये लेकर आता है। हमने इसके लिए रैकी की, विक्की पेट्रॉल पम्प पर और अभय गद्दी के पास खड़ा था। जिन्होने हमें सूचना दी और फिर तमंचे से मैने मुनीम को पीछे की साइड में दो तीन बार बट मार दी थी। मेरे साथी बॉबी और उत्तम ने उसके साथ लात घूसों से मारपीट कर दी थी। मुनीम जमीन पर गिर गया था तो मैं तथा मेरे साथी यश, बॉबी और उत्तम मोटर साइकिल से अहियापुर होते हुये भाग गये थे। हमारे साथी विक्की उर्फ विकास, अभय तथा अंग्रेज उर्फ राजकुमार अलग दिशा में भाग गये थे। हमारा साथी यश जिसके हिस्से में एक लाख तीस हजार रूपये आये है, वह अपने रूपयों को लेकर चला गया है।

error: Content is protected !!