दबंगों ने मेडिकल स्टोर में मारपीट कर चैन व नगदी लूटी: रिवाल्वर से धमकाया

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 28 अगस्त। दबंगों ने मेडिकल स्टोर में मारपीट का सोने की चावा गोलक से नगरी लूट ली और पड़ोसियों को रिवाल्वर से धमकाया। घटना के संबंध में कोटली फतेहगढ़ की मोहल्ला सिविल लाइन तिर्वा कोठी निवासी अमित यादव पुत्र लाल सिंह हमलावरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज कराई रिपोर्ट में अमित ने कहा है कि प्रार्थी का भाई सुमित पुलिस लाइन गेट के निकट मोहल्ला ग्रानगंज में पुष्पा मेडिकल एजेन्सी चलाता है। प्रार्थी के भाई के मेडिकल एजेन्सी के पास में आलोक मिश्रा होटल किये हुए।

होटल के बाहर रखे तन्दूर का धुआं मेडिकल एजेन्सी में आता है। कुछ दिनो से प्रार्थी एवं भाई सुमित यादव से आलोक मिश्रा रंजिश मानने लगा था। 2 अगस्त को उक्त तन्दूर हटाने के लिये कहा था। आलोक मिश्रा समय करीब 9 बजे रात्रि में प्रार्थी अपने भाई सुमित के मेडिकल एजेन्सी पर बैठा था। उसी समय संजय पाठक पुत्र सतीश चन्द पाठक, शरद पाठक उर्फ लोकू पाठक पुत्र जितेन्द्र उर्फ पप्पू पाठक निवासीगण सिविल लाइन तिर्वा कोठी विपिन अग्निहोत्री निवासी नवदिया, गोविन्द अग्निहोत्री पुत्र निवासी ग्रानगंज, राघवेन्द अग्निहोत्री निवासी-गंगानगर कालोनी, आलोक मिश्रा निवासी चांदपुर थाना कादरीगेट तथा 10-12 अज्ञात व्यक्ति अपने-अपने हाथों में लाठी-डण्डा एवं वैध एवं अवैध असलहे लेकर मेडिकल के अन्दर घुस आए।

प्रार्थी को मेडिकल से खींचकर भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए कहने लगे कि साले तू आलोक मिश्रा का तन्दूर हटवायेगा। इतना कहकर उपरोक्त सभी लोंग प्रार्थी को लाठी-डण्डों से मारने-पीटने लगे। संजय पाठक ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकालकर पड़ोसियों को धमकी दी की यदि किसी ने घटना का वीडियो बनाया या प्रार्थी को बचाया तो वह उसे गोली मार देगा। उपरोक्त लोगों के पास असलहे होने के कारण कोई भी प्रार्थी को बचाने का साहस नहीं कर सका।

उपरोक्त सभी लोगों ने प्रार्थी को लाठी-डण्डों एवं असलाह की बटों से मारा-पीटा, जिससे प्रार्थी के सिर व शरीर में गम्भीर चोटें आयी। उपरोक्त सभी लोगों ने प्रार्थी के गले से सोने की 2 तोला चैन एवं दुकान की गोलक से दवा बिक्री के लगभग 17 हजार रूपये असलहों के बल पर जबरिया लूट लिए। उसी दौरान प्रार्थी का भाई सुमित एवं मेशराम सहित कई रास्तागीरों के आ जाने पर एवं उपरोक्त लोगों को ललकारने पर उपरोक्त सभी लोग प्रार्थी को जान से मार डालने की धमकी देकर चले गए।

प्रार्थी घायल अवस्था में अपने भाई सुमित, मेशराम एवं पिता लाल सिंह आदि के साथ रिपोर्ट लिखाने हेतु थाना कोतवाली फतेहगढ़ आया था। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा प्रार्थी के शरीर पर आयी चोटों का मेडिकल परीक्षण लोहिया अस्पताल में करवाया गया।
मुकदमे की जांच उप निरीक्षक संजय कुमार दुबे द्वारा की जा रही है। बताया गया कि केस दर्ज होने की जानकारी मिलते ही हमलावर भूमिगत हो गए हैं।

error: Content is protected !!