दबंग युवक को मोहल्ले वालों ने पीट कर मार डाला

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 29 अगस्त। दबंग युवक आकाश कश्यप को मोहल्ले वालों ने पीट-पीट कर मार डाला। थाना कादरी गेट के मोहल्ला गंगानगर कॉलोनी निवासी दबंग आकाश कश्यप अपराधी प्रवृत्ति का था जिसकी हरकतों से मोहल्ले वाले परेशान हो गए। करीब तो दर्जन मोहल्ले वालों ने आज सुबह आकाश के घर पर हमला कर दिया और उसे पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। अस्पताल में 40 वर्षीय आकाश की मौत हो गई, आकाश ई रिक्शा चलवाता था।

घटना के संबंध में कि प्रार्थिनी आकाश की पत्नी रुबी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है आज सुबह 7 बजे मेरे घर पर चढ कर गाली गलौज करते हुए पप्पू शुक्ला, हर्ष शुक्ला, मोनू मिश्रा, सोनी मिश्रा, कंचन मिश्रा, वीरेन्द्र मिश्रा, तन्नु मिश्रा, रमेश धोबी, मोनू चौधरी, हरिओम उल्ली, मनु पुत्र राजू मास्टर तथा अन्य 10 व्यक्ति आये। मेरे पति के साथ लाठी डण्डो तथा हाकी व लोहे की रोड से मारपीट की जिससे उसके शरीर पर काफी चोटे आयी।

मैने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस द्वारा लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ इलाज के दौरान मेरे पति की मृत्यु हो गयी है। रूबी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज न करके गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।

error: Content is protected !!