फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 29 अगस्त। अदालत के आदेश पर मऊदरवाजा थाना पुलिस ने नशीला ड्रिंक पिलाकर युवती के साथ दुष्कर्म करने एवं घर में जाकर तमंचे से धमकाये जाने की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने पीड़िता की ओर से मोहल्ला बीबीगंज मेहरबान निवासी रामनरेश के पुत्र विकास उसके भाई विवेक एवं पत्नी सरला देवी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। बताया गया कि अविवाहित विकास इलाके में खेत पर मजदूरी करता था। जिसके कारण उसका खेत मालिक के घर आना जाना था।
बीते दिनों जब विकास को पता चला की खेत मालिक की पत्नी घर पर अकेली है तो रात करीब 8.30 बजे नशीला कोल्ड ड्रिंक लेकर उसके घर गया। पत्नी को नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर नशे में उसके साथ गलत काम किया। घटना के समय युवती का पति अपनी बेटी को को लेकर बाजार गया था। विकास ने युवती का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ गलत काम किया। जब युवती के पति ने विकास को पुलिस में शिकायत करने की चेतावनी दी तो विकास तमंचा लेकर युवती के घर में घुस गया।
उसने युवती के पति व ससुर के साथ मारपीट कर मार डालने की धमकी दी। पिटाई से ससुर की आंख का पर्दा फट गया। विकास की हरकतों से परेशान होकर पीड़िता के पति ने अपनी दुकान भी बंद कर दी।

