फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) अदालती कार्रवाई से भयभीत जरदोजी कारीगर उम्र मियां ने फांसी लगाकर जान दे दी। कोतवाली फर्रुखाबाद के मोहल्ला बजरिया हरलाल निवासी अफसर मियां खुर्शीद के 35 वर्षीय पुत्र उमर का पत्नी से बीते 9 वर्षों से अदालत में दहेज दहेज उत्पीड़न का मुकदमा चल रहा है।
अदालत की ओर से इंतजाम को नोटिस भेजे जा रहे थे जिसके कारण उमर काफी टेंशन में आ गया था। टेंशन के कारण ही इंतजाम आज सुबह करीब 9 बजे घर में फांसी पर लटक गया। उमर के भतीजे इंतजाम ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर उमर के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
तमंचाधारी गिरफ्तार
कोतवाली फर्रुखाबाद के उप निरीक्षक शिव कुमार ने नाला मछरट्टा निवासी अभिषेक वर्मा पुत्र स्वर्गीय विनोद कुमार को बीती रात 315 बोर तमंचा का कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।

