फर्रुखाबाद अब्द न्यूज़ 3 जून। जहानगंज थाना क्षेत्र में मायके में रहने वाली युवती शिल्पी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ग्राम मुबारकपुर निवासी प्रशांत पुत्र स्वo वेचेलाल ने आज सुबह थाना पुलिस को अवगत कराया कि मेरी 30 वर्षीय बहन शिल्पी की कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम शीशम नगला निवासी विजय सिंह के साथ सन् 2017 में शादी हुई थी। दोनों लोगो में आपसी विवाद हो जाने के कारण मेरी बहन अपने मायके में रहने लगी थी। शिल्पी अपने बेटी भूमि व बेटे कार्तिक को पढ़ाने के लिए फर्रुखाबाद रहती थी। स्कूलों की छुट्टी होने के कारण बहन गांव मुवारिकपुर अपने मायके आई हुई थी। कल 2 जून को रात खाना खाकर अपने बच्चों के साथ बाहर छत पर लेटी थी। रात में मेरी बहन शिल्पी किसी कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 
जब रात को विटिया भूमि जागी तो उसने देखा कि मां नहीं है तो उसने अपनी नानी तारावती को सूचना दी। जब घर के लोगों ने शिल्पी को तलाश तो उसे नीचे हाल में छत के कड़े में दुपट्टा से फाँसी लटका देखा गया। शिल्पी को फांसी से नीचे उतरा गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शिल्पी के पैर जमीन पर रखे थे जिसके कारण फांसी को संदिग्ध माना गया। परिजन शिल्पी के द्वारा आत्महत्या किए जाने का कारण नहीं बता सके। फॉरेंसिक टीम टीम ने घटना के साथ जुटाये। सूचना मिलने पर थाना पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए के लिए भिजवाया।
